Begin typing your search...

सफेद Gucci सूट, 342 कैरेट के हीरों का हार और बड़ी डायमंड रिंग... Georgina Rodríguez का ऐसा था ब्राइडल लुक

Georgina Rodríguez ने अपनी शादी के लिए ऐसा ब्राइडल लुक चुना, जिसमें सादगी के साथ लग्जरी का जबरदस्त मेल देखने को मिला. सफेद Gucci स्कर्ट सूट में वह बेहद स्टाइलिश नजर आईं, जबकि बेशकीमती डायमंड ज्वेलरी ने उनके लुक को शाही बना दिया.

georgina rodriguez
X

Georgina Rodríguez का ब्राइडल लुक

( Image Source:  instagram-@Cristiano Ronaldo )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 17 Aug 2026 10:06 AM IST

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दुल्हन जॉर्जीना रोड्रिगेज ने अपनी शादी के दिन ट्रे़डिशनल ब्राइडल गाउन से हटकर बेहद स्टाइलिश और क्लासी लुक चुना. सफेद Gucci स्कर्ट सूट में जॉर्जीना किसी मॉडर्न प्रिंसेस से कम नहीं लगीं. उनके शार्प कॉलर वाले जैकेट, लॉन्ग फिटेड स्कर्ट और मैचिंग सैटिन शूज ने पूरे लुक को सादगी के साथ रॉयल टच दिया.

जहां उनका आउटफिट मिनिमल था, वहीं डायमंड ज्वेलरी ने उनके ब्राइडल लुक में भरपूर ग्लैमर जोड़ दिया. गले में सजा चोपार्ड का 342 कैरेट के रेयर डायमंड से तैयार नेकलेस और उंगली में बड़ी ओवल-कट डायमंड रिंग उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी. स्लीक खुले बाल और न्यूट्रल मेकअप के साथ जॉर्जीना का यह अंदाज बेहद एलिगेंट, खूबसूरत और यादगार नजर आया.

जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने क्या पहना??

instagram-@Cristiano Ronaldo

जॉर्जीना ने शादी के लिए Gucci का खूबसूरत ऑल-व्हाइट स्कर्ट सूट पहना. उनका आउटफिट सिल्क फेल सूट से तैयार किया गया था, जिसमें शर्ट स्टाइल की फिटेड जैकेट और फर्श तक जाती हुई लंबी स्कर्ट शामिल थी. जैकेट में शार्प कॉलर और बटन वाली फ्रंट डिजाइन थी, जिसने पूरे लुक को फॉर्मल और सलीकेदार टच दिया. वहीं, लंबी और फिटेड स्कर्ट उनके फिगर को खूबसूरती से उभारते हुए नीचे की ओर सीधी गिर रही थी. इसमें न भारी कढ़ाई थी, न लेस और न ही बहुत ज्यादा वॉल्यूम. इसके बावजूद जॉर्जीना का ब्राइडल लुक बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लग रहा था.

Chopard का डायमंड नेकलेस

जॉर्जीना का ब्राइडल लुक भले ही आउटफिट के मामले में सिंपल था, लेकिन ज्वेलरी में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी. उनके गले में चोपार्ड का बेहद शानदार Garden of Kalahari नेकलेस नजर आया. यह नेकलेस अपने आप में बेहद खास और लग्जरी पीस है. चोपार्ड के मुताबिक, इसे एक बेहद रेयर 342 कैरेट के डायमंड से तैयार किया गया है. इससे कुल 23 डायमंड बनाए गए हैं, जिनमें पांच पत्थरों का वजन 20 कैरेट से ज्यादा है. खुले कॉलर के नीचे रखा गया यह नेकलेस पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया. सफेद कपड़े के बीच डायमंड की चमक ने जॉर्जीना की खूबसूरती को और निखार दिया.

बड़ी डायमंड रिंग ने खींचा ध्यान

जॉर्जीना ने अपनी उंगली में बड़ा ओवल शेप का डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी पहना. यह रिंग उनके ब्राइडल लुक में ग्लैमर का एक और खूबसूरत टच जोड़ रही थी. नेकलेस और रिंग दोनों को उन्होंने इस तरह कैरी किया कि उनका लुक ओवरडू नहीं लगा. यही बात उनके पूरे ब्राइडल स्टाइल को खास बनाती है.

Gucci सैटिन शूज भी रहे खास

जॉर्जीना ने अपने आउटफिट के साथ Gucci के मैचिंग सैटिन शूज पहने थे. इन जूतों पर ब्रांड का खास सिल्वर Horsebit डिटेल नजर आया. व्हाइट स्कर्ट सूट के साथ मैच करते इन शूज ने उनके पूरे लुक को एक जैसा और बैलेंस्ड रखा. उन्होंने फुटवियर को भी ज्यादा चमकदार रखने के बजाय क्लासी और मिनिमल रखा, जिससे पूरा ध्यान उनके आउटफिट और डायमंड ज्वेलरी पर रहा.

कैसा था मेकअप और हेयरस्टाइल?

हेयर और मेकअप की बात करें तो जॉर्जीना ने अपने लंबे काले बालों को खुला रखा. उनके बालों को स्लीक और नेचुरल अंदाज में स्टाइल किया गया था. मेकअप भी ज्यादा हैवी नहीं था. उन्होंने न्यूट्रल और पॉलिश्ड मेकअप लुक चुना, जिससे उनका चेहरा नेचुरल तरीके से निखरता नजर आया. उन्होंने मेकअप को इतना सॉफ्ट रखा कि लोगों का ध्यान उनकी ज्वेलरी और सफेद ब्राइडल आउटफिट पर बना रहे.

अगला लेख