Begin typing your search...

क्या अब खत्म हो गया सच्चा प्यार? गोविंदा-सुनीता विवाद के बीच कश्मीरा का इमोशनल पोस्ट, एक्टर को सोमी अली ने किया सपोर्ट

कश्मीरा शाह ने प्यार, शादी और बेवफाई पर एक पोस्ट इंस्टा पर शेयर की. कश्मीरा ने सवाल उठाया कि क्या आज भी ऐसा सच्चा प्यार मौजूद है, उन्होंने शादियों के टूटने और रिश्तों में धोखे की बढ़ती घटनाओं पर भी निराशा जताई. उनका यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. वहीं, पूर्व एक्ट्रेस सोमी अली ने गोविंदा को सपोर्ट किया है.

क्या अब खत्म हो गया सच्चा प्यार? गोविंदा-सुनीता विवाद के बीच कश्मीरा का इमोशनल पोस्ट, एक्टर को सोमी अली ने किया सपोर्ट
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादी, प्यार और बेवफाई को लेकर एक इमेश्ननल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में ये सवाल उठाया है कि क्या आज के दौर में सच्चा और निस्वार्थ प्यार वास्तव में मौजूद है. कश्मीरा की यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब उनके पति कृष्णा अभिषेक के मामा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

कश्मीरा ने सोमवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आसमान में दिल के आकार की बनी एक खूबसूरत लकीर की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक इमोश्नल मेसेज लिखते हुए प्यार की सच्चाई पर सवाल खड़े किए.

कश्मीरा ने लिखा,'तो क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या सच में ऐसा प्यार होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि इसके लिए कीमत चुकाए और अपने साथी को खास महसूस कराए? इस तरह का प्यार कहां है और यह इंसान कौन है? शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से मैं बहुत निराश हूं. मुझे लगता है कि मुझे रियलिटी का सामना करने की जरूरत है.'

कश्मीरा की यह पोस्ट ऐसे वक्त आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पब्लिकली काफी चर्चा हो रही है. इस विवाद के बीच पूर्व अभिनेत्री सोमी अली गोविंदा के समर्थन में सामने आई हैं.

सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा करते हुए उनके पक्ष में अपनी बात रखी. उन्होंने गोविंदा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहद प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकारों में से एक बताया. सोमी ने कहा कि वह गोविंदा को निजी और पेशेवर, दोनों स्तरों पर जानती हैं और उनके बारे में अपने अनुभव के आधार पर बात कर सकती हैं.

सोमी ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए पोस्ट किया,"मैं यहां अपनी बात रख रही हूं क्योंकि कोई और नहीं रख रहा है और जब भी जरूरत हो, सपोर्ट दे रही हूं: मैं गोविंदा को पर्सनली और प्रोफेश्नली दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए मैं उनके बारे में दोनों नजरिए से कुछ बातें कह सकती हूं. चिची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़े टैलेंट में से एक हैं और वह उन सबसे विनम्र एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें मैंने इस इंडस्ट्री में अपने समय के दौरान जाना है. मैं चिची और सुनीता दोनों का बहुत सम्मान करती हूं.'

सोमी ने तर्क दिया कि किसी एक्टर को कम उम्र के एक्टर के साथ काम करने के लिए टार्गेट नहीं बनाया जाना चाहिए या उसका मजाक नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा, “हालांकि, किसी एक्टर द्वारा कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोल स्वीकार करने में उम्र को लेकर कोई भेदभाव नहीं है. टैलेंट की कोई समय सीमा नहीं होती. ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो, काम करते रहने का ऑप्शन चुनना सम्मान की बात है, मजाक की नहीं. एक एक्टर की वैल्यू उसकी उम्र या उसके सह-कलाकार की उम्र से निर्धारित नहीं होता. यह उसके टैलेंट, प्रौफेश्नल अनुभव और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से निर्धारित होता है. जब अवसर मिलना मुश्किल हो, तब दूसरा मौका मिलना खुशी की बात है.'

सोमी ने यह भी तर्क दिया कि गोविंदा के खिलाफ उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं खड़ा किया जाना चाहिए, जो सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा, "हर एक्टर को यह साबित करने का मौका मिलना चाहिए कि उनके पास अभी भी कुछ सार्थक देने को है. उम्र कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ हथियार नहीं बननी चाहिए जो सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने और अपने पसंदीदा काम को जारी रखने की कोशिश कर रहा हो. शायद एक एक्टर की सबसे सराहनीय बात यही है कि जब इंडस्ट्री या अन्य लोग उन्हें बूढ़ा कहने लगते हैं, तब भी वे हार मानने से इनकार कर देते हैं."

क्या है विवाद

सुनीता ने पहले भी गोविंदा पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर को लेकर निशाना साधा था. हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर कोमल के साथ गोविंदा की तस्वीरें सामने आने के बाद, सुनीता ने उन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'शुगर डैडी' कहा. वहीं, गोविंदा ने भी सुनीता को करारा जवाब दिया. पैपराज़ी से बात करते हुए उन्होंने सुनीता को अपनी हद में रहने को कहा और उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए भी फटकार लगाई.

अगला लेख