वर्कप्लेस में जल्दी बनने वाली दोस्ती पड़ सकती है भारी! क्या आप भी हो रहे हैं Friend Bombing का शिकार?
क्या वर्कप्लेस में लोग आपसे जल्दी दोस्ती कर लेते हैं, तो थोड़ा संभल जाएं, क्योंकि आप Friend Bombing का शिकार हो सकते हैं. फ्रेंड बॉम्बिंग में कोई व्यक्ति बहुत जल्दी इमोशनली करीब आने की कोशिश करता है, ताकि वह आपसे ऑफिस से जुड़े राज़ निकलवा सके.
क्य है Friend Bombing
ऑफिस में कुछ लोग ऐसे मिल जाते हैं जो कुछ ही दिनों में बेहद अपने लगने लगते हैं. हर लंच साथ, हर छोटी-बड़ी बात में दिलचस्पी, बार-बार मैसेज और जरूरत से ज्यादा केयर. शुरुआत में यह सब अच्छा लगता है. लेकिन कई बार यही ओवर फ्रेंडली बिहेवियर धीरे-धीरे मेंटल प्रेशर में बदलने लगता है. आपको लगने लगता है कि आप चाहकर भी उस व्यक्ति से दूरी नहीं बना पा रहे.
इसी बर्ताव को आजकल “Friend Bombing” कहा जाता है. यानी दोस्ती के नाम पर इतनी जल्दी और ज्यादा भावनात्मक नजदीकी बनाना कि सामने वाला खुद को मजबूर महसूस करने लगे. खासकर वर्कप्लेस में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां लोग अपनापन और इमोशनल अटैचमेंट के बीच का फर्क समझ नहीं पाते.
आज के समय में दोस्ती बहुत जल्दी होने लगी है. खासकर कॉलेज, ऑफिस और सोशल मीडिया की दुनिया में लोग कुछ ही दिनों में बेहद करीब आने की कोशिश करने लगते हैं. शुरुआत में यह अपनापन अच्छा लगता है, लेकिन कई बार यही जरूरत से ज्यादा प्यार और ध्यान बाद में मानसिक दबाव बन जाता है. इसी बिहेवियर को “फ्रेंड बॉम्बिंग” कहा जाता है.
फ्रेंड बॉम्बिंग में कोई व्यक्ति बहुत जल्दी इमोशनली करीब आने की कोशिश करता है. वह जरूरत से ज्यादा केयर दिखाता है, हर समय साथ रहने की कोशिश करता है और सामने वाले पर एहसान जैसा भाव बना देता है. शुरुआत में यह सब दोस्ती जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति खुद को भावनात्मक बोझ में फंसा हुआ महसूस करने लगता है.
क्या होती है फ्रेंड बॉम्बिंग?
फ्रेंड बॉम्बिंग एक ऐसा व्यवहार है, जिसमें कोई व्यक्ति बहुत कम समय में जरूरत से ज्यादा अपनापन दिखाने लगता है. जैसे बार-बार मैसेज करना, बिना पूछे खाने का ऑर्डर देना, हर खर्च खुद उठाने की जिद करना या हर बात में शामिल होने की कोशिश करना. ऐसे लोग अक्सर जल्दी “बेस्ट फ्रेंड” बनने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार उनके व्यवहार के पीछे अकेलापन, कंट्रोल की इच्छा या भावनात्मक जरूरत छिपी होती है.
वर्कप्लेस पर कैसे होती है फ्रेंड बॉम्बिंग?
ऑफिस में यह चीज सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. कोई नया सहकर्मी शुरुआत से ही जरूरत से ज्यादा मदद करने लगे, हर लंच साथ करने की जिद करे, बार-बार घर बुलाए या आपकी हर गतिविधि में शामिल होना चाहे, तो यह फ्रेंड बॉम्बिंग हो सकती है. कई बार लोग ऑफिस में अपनी भावनात्मक जगह भरने के लिए जल्दी दोस्ती बनाते हैं. लेकिन जब आप उन्हें उतना समय या महत्व नहीं दे पाते, तो वे नाराज होने लगते हैं या गिल्ट महसूस कराने की कोशिश करते हैं.
ये भी पढ़ें :इतना सस्ता ट्यूनिक सेट पहन प्रमोशन में पहुंचीं Tripti Dimri, सिंपल लुक पर अटक गईं नजरें
फ्रेंड बॉम्बिंग कैसे काम करती है?
इसमें सामने वाला व्यक्ति पहले बहुत ज्यादा प्यार, ध्यान और अपनापन देता है. वह आपको खास महसूस कराता है ताकि आप जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ जाएं. धीरे-धीरे वह आपकी आदत बनना चाहता है. लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब यह रिश्ता सहज नहीं रहता. अगर आप दूरी बनाएं, “ना” कहें या अपनी सीमाएं तय करें, तो सामने वाला बुरा मान सकता है. यहीं से दोस्ती दबाव जैसी लगने लगती है.
इसका मकसद क्या होता है?
हर बार फ्रेंड बॉम्बिंग जानबूझकर नहीं की जाती. कई लोग अकेलेपन, असुरक्षा या रिजेक्शन के डर की वजह से ऐसा व्यवहार करते हैं. वहीं कुछ लोग भावनात्मक कंट्रोल पाने या अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए भी ऐसा कर सकते हैं. ऐसे लोग चाहते हैं कि सामने वाला हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहे और उन्हें प्राथमिकता दे.
फ्रेंड बॉम्बिंग के लक्षण
- बहुत जल्दी जरूरत से ज्यादा करीब आने की कोशिश
- हर समय मैसेज या कॉल करना
- बिना जरूरत उपहार या ट्रीट देना
- “ना” सुनकर नाराज हो जाना
- हर प्लान में शामिल होने की उम्मीद रखना
- इमोशनल प्रेशर या गिल्ट महसूस कराना
- दोस्ती में स्पेस न देना
इससे बचाव कैसे करें?
- फ्रेंडशिप में अपनी सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है. अगर कोई रिश्ता आपको आराम देने के बजाय थकाने लगे, तो थोड़ा रुककर सोचने की जरूरत है. हर अपनापन सच्ची दोस्ती नहीं होता.
- धीरे-धीरे भरोसा बनाना, अपनी निजी जगह बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर साफ शब्दों में “ना” कहना जरूरी है. सच्ची दोस्ती वही होती है, जहां दबाव नहीं बल्कि सम्मान और समझ हो.




