Begin typing your search...

पिंक फ्लोरल गाउन में प्रिंसेस लगीं Taylor Swift, इतने लाख है कीमत, सूट में छाए Travis Kelce

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से का पहला पोस्ट-वेडिंग लुक चर्चा में बना हुआ है. 3 लाख के पिंक फ्लोरल गाउन में टेलर बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि ट्रैविस अपने क्लासी सूट में स्टाइलिश नजर आए.

Taylor Swift
X

3 लाख का पिंक फ्लोरल गाउन पहनें नजर आईं Taylor Swift

( Image Source:  x-@Bubblebathgirl )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 July 2026 3:18 PM IST

शादी के बाद पहली बार टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से अपने एक्स टीम मेट JuJu Smith-Schuster के वेडिंग में नजर आए. जहां कपल के स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया. टेलर पिंक फ्लोरल गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं, वहीं ट्रैविस सूट में बेहद डैशिंग नजर आए. दोनों का पोस्ट-वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टेलर ने करीब 3.5 लाख रुपये की डिजाइनर फ्लोरल ड्रेस पहनकर अपने फैशन सेंस का एक बार फिर शानदार उदाहरण पेश किया. सॉफ्ट हेयरस्टाइल, सिग्नेचर रेड लिप्स और ट्रैविस के क्लासी सूट ने इस कपल के लुक को और भी खास बना दिया. अगर आप भी वेडिंग गेस्ट फैशन की इंस्पिरेशन ढूंढ रहे हैं, तो इस कपल का लेटेस्ट लुक जरूर देखने लायक है.

टेलर स्विफ्ट ने क्या पहना?

JuJu Smith-Schuster की वेडिंग में टेलर स्विफ्ट ने न्यूयॉर्क के फैशन लेबल Markarian की खूबसूरत 'Laila Floral Brocade Gown' पहनी. यह स्ट्रैपलेस डिजाइन की लंबी पिंक गाउन थी, जिस पर लाल और गुलाबी रंग के बड़े फ्लोरल पैटर्न बने थे. ड्रेस का फिटेड अपर पार्ट और फ्लेयर स्कर्ट इसे बेहद एलिगेंट लुक दे रहा था.

कितनी है इस गाउन की कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की इस डिजाइनर ड्रेस की कीमत 4,115 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 3.5 लाख रुपये के आसपास बैठती है. यह गाउन खास तौर पर डे वेडिंग और गार्डन पार्टी जैसे फंक्शन के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जा सकता है.

कैसा है मेकअप और हेयरस्टाइल?

टेलर ने अपने लुक को सिग्नेचर रेड लिपस्टिक, हल्के ग्लोइंग मेकअप और सॉफ्ट आई मेकअप के साथ पूरा किया. वहीं उन्होंने बालों को साइड-स्वेप्ट लो बन में स्टाइल किया, जिससे उनका पूरा लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद क्लासी नजर आया.

ट्रैविस केल्से का डैपर लुक वायरल

ट्रैविस केल्से ने चारकोल ग्रे रंग का क्लासिक सूट पहना, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट, नीली टाई और ब्लैक शूज़ के साथ स्टाइल किया. उनका सादा लेकिन शानदार लुक टेलर की ड्रेस के साथ बेहतरीन तालमेल बनाता दिखा. वेडिंग के दौरान टेलर और ट्रैविस हाथों में हाथ डाले नजर आए. दोनों के आउटफिट एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे.

अगला लेख