Begin typing your search...

ब्लैक वेलवेट लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं Vaani Kapoor, 11 लाख है कीमत, ऐसे करें लुक रिक्रिएट

ब्लैक वेलवेट लहंगे में वाणी कपूर का लेटेस्ट एथनिक लुक बेहद रॉयल और क्लासी नजर आया. करीब 11 लाख रुपये के इस डिजाइनर आउटफिट के साथ उन्होंने सॉफ्ट मेकअप, खुले वेवी बाल और मिनिमल ज्वेलरी चुनी.

vaani kapoor
X

Vaani Kapoor ने पहना 11 लाख का लहंगा

( Image Source:  instagram-@vaanikapoor )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 July 2026 1:24 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने आकांक्षा रंजन की वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने रॉयल एथनिक लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ब्लैक वेलवेट लहंगे, शानदार एम्ब्रॉयडरी और बेहद एलिगेंट स्टाइलिंग में वाणी किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं. उनका यह लुक ग्लैमर और ग्रेस का शानदार मेल नजर आया, जिसे देखकर फैशन लवर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

वाणी ने करीब 11 लाख रुपये का डिजाइनर वेलवेट लहंगा पहना, जिसे उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, खुले वेवी बालों और मिनिमल डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया. अगर आप भी शादी, रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी में सबसे अलग और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो वाणी कपूर के इस खूबसूरत लुक से आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

वाणी ने क्या पहना?

instagram-@vaanikapoor

वाणी कपूर ने डिजाइनर ब्लैक वेलवेट लहंगा सेट पहना है. इस आउटफिट पर गोल्डन और रेड टोन की बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे बेहद रॉयल लुक देती है. इस लहंगा सेट की कीमत करीब ₹11,34,999 (लगभग 11.35 लाख रुपये) है. यह आउटफिट पहली नजर में ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है.

कैसा है ब्लाउज?

instagram-@vaanikapoor

वाणी ने लहंगे के साथ स्ट्रैपलेस कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहना है. ब्लाउज पर भी खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है, जबकि पीछे की स्ट्रैपी डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देती है. इसके साथ उन्होंने हल्का ब्लैक दुपट्टा कैरी किया, जिससे पूरा लुक और भी स्टाइलिश नजर आया.

सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने जीता दिल

instagram-@vaanikapoor

मेकअप की बात करें तो वाणी ने ग्लोइंग बेस, हल्का कंटूर, ब्राउन स्मोकी आई मेकअप, मस्कारा, न्यूड पिंक लिपस्टिक और सॉफ्ट हाइलाइटर चुना. उनका मेकअप ज्यादा हैवी नहीं है, लेकिन चेहरे की खूबसूरती को शानदार तरीके से निखार रहा है.

कैसा है हेयरस्टाइल और ज्वेलरी

instagram-@vaanikapoor

वाणी ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा. यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लग रहा है और पूरे लुक को एलिगेंट फिनिश दे रहा है. उन्होंने लहंगे के साथ खूबसूरत ज्वेलरी पहनी. छोटे स्टड ईयररिंग्स और नाजुक डायमंड नेकलेस ने उनके लुक को बिना ओवरड्रेस किए बेहद क्लासी बना दिया. मिनिमल ज्वेलरी ने आउटफिट की खूबसूरती को और उभार दिया.

कहां पहन सकते हैं ऐसा आउटफिट?

instagram-@vaanikapoor

अगर आप किसी बड़ी शादी, रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी, सगाई या वेडिंग रिसेप्शन में खास दिखना चाहती हैं, तो इस तरह का वेलवेट लहंगा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. शाम के फंक्शन में यह आउटफिट खास तौर पर शानदार नजर आता है.

कैसे करें यह लुक रीक्रिएट?

अगर लाखों का डिजाइनर लहंगा खरीदना मुमकिन नहीं है, तो ब्लैक वेलवेट फैब्रिक का एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा चुनें. इसके साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, खुले वेवी बाल और हल्की डायमंड या स्टोन ज्वेलरी पहनें. इससे आप भी वाणी कपूर जैसा रॉयल और एलिगेंट वेडिंग लुक आसानी से पा सकती हैं.

अगला लेख