Begin typing your search...

एक्टिंग से पहले करते थे ये नौकरी, 80 हजार थी सैलरी, शौक नहीं इत्तेफाक से एक्टर बने थे R Madhvan

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर आर माधवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक्टर बनने से पहले बतौर communications skill ट्रेनर की नौकरी करते थे. लिखने का शौक था, और वो जैक ऑफ ऑल ट्रेट्स बनना चाहते थे.

एक्टिंग से पहले करते थे ये नौकरी, 80 हजार थी सैलरी, शौक नहीं इत्तेफाक से एक्टर बने थे R Madhvan
X
( Image Source:  @actormaddygram and actormaddy )

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का मैडी किसे याद नहीं होगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता आर. माधवन की, जिन्होंने इस फिल्म के बाद लोगों का खूब प्यार बटोरा. युवा माधवन का एक सपना था, जिसे लेकर वह आगे बढ़े. वह अमीर और मशहूर बनना चाहते थे या यूं कहें कि उनका फोकस 'जैक ऑफ ऑल ट्रेड्स' बनने पर था. एक्टर बनने से पहले माधवन कम्युनिकेशन स्किल ट्रेनर थे और 70 से 80 हजार रुपये प्रति महीना कमाते थे. लेकिन जिंदगी ने शायद उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, माधवन ने चेतन भगत के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा तक नहीं था. वह मुंबई कम्युनिकेशन स्किल और पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनर के रूप में आए थे. उस समय वह महीने के 70,000 से 80,000 रुपये कमाते थे. उन दिनों यह बहुत बड़ी रकम थी और वह इसे पूरा खर्च कर देते थे. उसी समय एक दिन सड़क पर अचानक किसी ने उनसे पूछा कि क्या वह एक्टिंग करना चाहते हैं. पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई स्कैम है. लेकिन इसी तरह वह एक्टिंग में आए.

कब बदल गई जिंदगी की दिशा

उस अचानक हुई मुलाकात ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। इसके कुछ ही समय बाद, माधवन को मणिरत्नम की फ़िल्म 'अलायपयुथे' (2000) में लीड रोल मिला, यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसे क्रीटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा. 'अलायपयुथे' की सफलता ने माधवन को स्टार बना दिया और उनके लिए तमिल, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में करियर बनाने का रास्ता खुल गया. उसके बाद साल 2001 में फिल्म रहना है तेरे दिल में मैडी के रोल से उन्होंने एक खास पहचान बनाई और लोगों के दिलों में बस गए.

आने वाली है कौनसी अपकमिंग फिल्म

करियर की बात करें तो रंग दे बसंती, गुरु, थ्री इडीयट्स, तनू वेड्स मनू में माधवान के किरदारों ने लोगों का खूब प्यार पाया. वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही माधवन फिल्म द राइज ऑफ जीडीएन में नजर आएंगे. यह 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सत्यराज, जयराम, प्रियामणि, विनय राय आदि कलाकार ने भी काम किया हैं. फिल्म को कृष्णकुमार रामाकुमार ने डायरेक्ट किया है.

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: क्या शो में गोविंदा लेकर गए थे गोली? सुनीता ने खोला राज, बंदूक पर कही ये बात

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: क्या शो में गोविंदा लेकर गए थे गोली? सुनीता ने खोला राज, बंदूक पर कही ये बात

यह फिल्म मशहूर इंजीनियर और आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन पर बेस्ड है और एक बायोपिक फिल्म है. इन्हें भारत का एडिसन कहा जाता है. वैसे तो माधवन ने अपने करियर में कई अवार्ड जीते लेकिन हाल ही में उन्हें सिनेमा जगत में उनके काम के लिए पद्म श्री सम्मान दिया गया है.

अगला लेख