Begin typing your search...

Tamannaah Bhatia ने 1,30,000 की सिंपल साड़ी पहन ढाया कहर, डायमंड-पोल्की इयररिंग्स ने बढ़ाई खूबसूरती, देखें Photos

तमन्ना भाटिया ने इस बार अपने सॉफ्ट और एलिगेंट अंदाज से फैशन लवर्स का ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने RI Ritu Kumar की पेस्टल टैन ‘Bella Floral’ साड़ी पहनी, जिसकी कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है.

Tamannaah Bhatia
X
( Image Source:  instagram-@facecardhd_ )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 26 Sept 2026 9:03 AM IST

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘द व्वान’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इस दौरान उनका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस पेस्टल फ्लोरल साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका एलिगेंट अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. 1,30,000 रुपये की इस साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन ब्लाउज कैरी किया.

तमन्ना ने अपने इस लुक को डायमंड और पोल्की इयररिंग्स के साथ पूरा किया, जिसने उनके ट्रेडिशनल अवतार में रॉयल टच जोड़ दिया. सटल मेकअप और खुले वेवी बालों के साथ एक्ट्रेस का पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया.

1.30 लाख की है तमन्ना भाटिया की साड़ी

तमन्ना ने डिजाइनर रितु कुमार की पेस्टल टैन बेला फ्लोरल साड़ी पहनी थी. साड़ी पर हल्के रंगों में फूलों का प्रिंट दिया गया है, जो इसे काफी नाजुक और खूबसूरत लुक देता है. इस साड़ी की कीमत करीब 1,30,000 रुपये बताई गई है. साड़ी के साथ उन्होंने सिले हुए ग्रीन ब्लाउज को पेयर किया, जिससे पूरे आउटफिट में अच्छा कलर कॉन्ट्रास्ट देखने को मिला.

पोल्की ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

instagram-@facecardhd_

साड़ी के साथ तमन्ना ने हैवी नेकलेस पहनने के बजाय ईयररिंग्स को अपने लुक का खास हिस्सा बनाया. उन्होंने Jacarti Jewellery के Irena डायमंड और पोल्की ईयररिंग्स पहने. चमकते हुए डायमंड और पोल्की डिटेलिंग ने उनके सॉफ्ट साड़ी लुक में रॉयल टच जोड़ दिया. बाकी ज्वेलरी को मिनिमल रखकर उन्होंने आउटफिट को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाए रखा.

कैसा है हेयरस्टाइल और मेकअप?

instagram-@facecardhd_

तमन्ना ने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा, जिससे उनका लुक ज्यादा नेचुरल और एलिगेंट नजर आया. मेकअप में उन्होंने ग्लोइंग बेस चुना. हल्का आई मेकअप, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड टोन लिप्स उनके पूरे लुक के साथ अच्छी तरह मैच कर रहे थे. यानी मेकअप को ज्यादा बोल्ड रखने के बजाय उन्होंने चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारने पर ध्यान दिया.

ऐसे करें तमन्ना का लुक रिक्रिएट

instagram-@facecardhd_

अगर आप भी तमन्ना जैसा लुक चाहती हैं, तो पेस्टल टोन वाली फ्लोरल साड़ी चुन सकती हैं. इसके साथ ग्रीन या किसी डार्क शेड का सिंपल ब्लाउज पहनें. ज्वेलरी में डायमंड या पोल्की स्टाइल के स्टेटमेंट ईयररिंग्स काफी रहेंगे. बालों को खुला रखकर हल्की वेव्स दें और मेकअप में ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड लिपस्टिक लगाएं. इस तरह कम एक्सेसरीज के साथ भी आप तमन्ना जैसा एलिगेंट प्रमोशनल लुक पा सकती हैं.

अगला लेख