UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में उत्तर प्रदेश पर्यटन का स्टॉल एक खास आकर्षण बन गया है.इस स्टॉल को उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. पर्यटन विभाग के स्टॉल का प्रवेश द्वार अयोध्या के राम मंदिर के प्रवेश द्वार की तर्ज पर बनाया गया है. वहीं, निकास द्वार को वाराणसी के घाटों की शैली में डिजााइन किया गया है.