Begin typing your search...

ये हैं शरीर में बी12 की कमी के संकेत, न करें नदअंदाज

शरीर में बी12 की कमी से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, नर्वस सिस्टम में खराबी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो अच्छे खासे व्यक्ति को भी बीमार कर देती है।

ये हैं शरीर में बी12 की कमी के संकेत, न करें नदअंदाज
X
( Image Source:  meta ai )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 16 Oct 2025 10:20 PM IST

अगर आप बी12 से भरपूर खानपान का सेवन रोज नहीं कर रहे हैं, तो आप जल्दी मुसीबत में आ सकते हैं। शरीर में बी12 की कमी से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, नर्वस सिस्टम में खराबी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो अच्छे खासे व्यक्ति को भी बीमार कर देती है। विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर में विटामिन बी12 का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी माना जाता है। आइए इसकी कमी से होने वाली समस्याओं, बीमारियों, उनके लक्षण और इससे जुड़े उपायों के बारे में जान और समझ लेते हैं।

क्या होते हैं लक्षण?

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण को तुरंत पहचानना और इसके लिए उपाय करना बहुत ही जरूरी है। बी12 की कमी के कई गंभीर लक्षण रात के समय नजर आते हैं। आपको बताते हैं उन लक्षणों के बारे में।

दिनभर की थकान के बाद बेड पर जाने पर आमतौर पर शरीर की मांसपेशियों में दर्द का अनुभव होता है। लेकिन यदि आप मांसपेशियों में रोज ऐंठन और कमजोरी का अनुभव कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज मत करिए। यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

कैसे पाएं निजात?

रात के समय में यदि आपको डाइजेशन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। दस्त, गैस, कब्ज जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल के लक्षण असल में बी12 की कमी का नतीजा हो सकते हैं।

सिर में दर्द बहुत ही आम समस्या है। आए दिन यह परेशानी होती ही रहती है। लेकिन यदि रात के समय में सिरदर्द रोज हो रहा है, तो यह विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

नींद ना आने की समस्या से आज के समय में ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। यह बॉडी में बी12 की कमी के कारण भी होता है। ऐसे में यदि आप कई हफ्तों से नहीं सो पा रहे हैं तो बी12 की जांच करवा लें।

यदि लेटे-लेटे ही पैरों की नसें अपने आप तन जाती हैं, तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए मुसीबत ला सकता है। क्योंकि यह बी12 की कमी का संकेत है।

अगला लेख