Begin typing your search...

Shah Rukh Khan 365 दिन खा सकते हैं ये डिश, फल को नहीं लगाते हाथ, बॉडी बनाने के लिए SRK छोड़ देते हैं ये 4 चीजें

शाहरुख खान को तंदूरी चिकन इतना पसंद है कि वह इसे रोज खा सकते हैं, लेकिन फलों से दूर रहते हैं. फिल्म के लिए खास लुक तैयार करना हो तो SRK अपनी डाइट से चार चीजें भी हटा देते हैं.

shah rukh khan
X
( Image Source:  instagram-@iamsrk )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 2 Nov 2026 8:17 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस और एनर्जी देखकर कोई भी हैरान हो सकता है. फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने के लिए शाहरुख अपने लुक और शरीर पर खास ध्यान देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए वह महंगे डाइट प्लान के बजाय अपने खाने-पीने की कुछ आदतों में बदलाव करते हैं?

शाहरुख ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें किसी फिल्म के लिए शेप में आना होता है, तो वह व्हाइट ब्रेड से लेकर चावल तक खाना छोड़ देते हैं. इसके अलावा, उन्हें तंदूरी चिकन इतना पसंद है कि वह इस डिश को साल के 365 दिन खा सकते हैं.

1. शाहरुख खान का फिटनेस सीक्रेट क्या है?

instagram-@iamsrk

शाहरुख जब अपनी बॉडी पर काम करते हैं, तो सबसे पहले सफेद ब्रेड खाना कम या बंद कर देते हैं. दरअसल, सफेद ब्रेड मैदे से तैयार होती है और इसमें साबुत अनाज के मुकाबले फाइबर कम होता है. इसे खाने से पेट जल्दी खाली महसूस हो सकता है और बार-बार भूख लग सकती है. इसकी जगह साबुत अनाज वाली ब्रेड चुनना बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

2. चावल भी कर देते हैं बंद

शाहरुख की फिटनेस डाइट में सफेद चावल भी शामिल नहीं रहता, जब उन्हें किसी खास किरदार के लिए वजन और शरीर का आकार संभालना होता है. सफेद चावल में फाइबर कम होता है और इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. वहीं, ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज में फाइबर ज्यादा मिलता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है.

3. मिठाई से भी बनाते हैं दूरी

मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन शाहरुख अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए मिठाइयों से दूरी बना लेते हैं. मिठाई में मौजूद ज्यादा चीनी शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी पहुंचाती है. लगातार जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए वह जरूरत पड़ने पर अपनी इस पसंद पर भी लगाम लगा लेते हैं.

4. बॉडी बनाने के लिए क्यों छोड़नी चाहिए अल्कोहल

instagram-@iamsrk

शाहरुख ने बताया था कि किसी खास फिल्म के लिए फिट होना हो तो वह शराब से भी परहेज करते हैं. शराब में कैलोरी होती है, लेकिन इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते. इसका ज्यादा पीने से नींद, रिकवरी और शरीर की कार्यक्षमता पर भी बुरा असर डाल सकता है.

क्या है शाहरुख की सबसे पसंदीदा डिश?

चार चीजों से दूरी बनाने वाले शाहरुख की अपनी एक खास पसंद भी है. उन्हें तंदूरी चिकन इतना पसंद है कि वह इसे साल के हर दिन खा सकते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह इस डिश के दीवाने हैं. इसके अलावा उनकी डाइट में ग्रिल्ड चिकन, कम फैट वाला मीट, दालें और अंडे का सफेद हिस्सा भी शामिल रहता है. इन चीजों से शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

गौरी बनाती हैं ये खास डेजर्ट

शाहरुख की खाने से जुड़ी एक और दिलचस्प आदत है. वह फल खाना पसंद नहीं करते. हालांकि, मीठा खाने का मन होने पर उनकी पत्नी गौरी उनके लिए खास डेजर्ट तैयार करती हैं. इसमें आइसक्रीम के साथ डाइजेस्टिव बिस्किट मिलाए जाते हैं. शाहरुख कभी-कभी चॉकलेट और आइसक्रीम भी खाते हैं.

shah rukh khan
अगला लेख