Begin typing your search...

क्या मुंबई में बढ़ रहा खौफ का साया, एक के बाद एक गोलीकांड का दिख रहा असर, बुलेटप्रूफ शीशे में सामने आए Amitabh Bachchan

मुंबई में लगातार सामने आ रही फायरिंग और धमकियों की घटनाओं के बीच अब अमिताभ बच्चन की सुरक्षा भी चर्चा में है. जलसा के बाहर वह पहली बार बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर फैंस से मिले.

amitabh bachchan
X
( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 2 Nov 2026 1:29 PM IST

मुंबई में इन दिनों फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. कभी एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलती हैं, तो कभी किसी बड़े सितारे के घर को धमकी मिलने की बात सामने आती है. इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक वीडियो चर्चा में है.

हर रविवार की तरह इस बार भी बिग बी अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे, लेकिन इस बार उनके और चाहने वालों के बीच ट्रांसपेरेंट शीशा लगा था. बिग बी इसी के पीछे खड़े होकर हाथ जोड़ते और लोगों का ग्रीट करते नजर आए. अमिताभ के घर के बाहर सुरक्षा के इस बदले हुए इंतजाम ने लोगों का ध्यान खींच लिया. बताया जा रहा है कि जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है.

बुलेटफ्रूफ शीशे से किया लोगों को ग्रीट

इस रविवार भी हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर मौजूद फैंस को हाथ हिलाकर ग्रीट किया, लेकिन इस बार उनके और दीवानों के बीच एक खास सेफ्टी शीशा लगा हुआ था. बताया जा रहा है कि यह शीशा गोलियों से बचाव के लिए लगाया गया था. यानी यह बुलेटप्रूफ था. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ थे. वह आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देते नजर आए.

क्यों लगाना पड़ा ये शीशा?

अमिताभ बच्चन के घर जलसा की सुरक्षा बढ़ाने के पीछे कुछ दिन पहले मिली धमकी को वजह बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, 23 अक्टूबर को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली थी. इसमें शहर के कई इलाकों में बम धमाके करने की बात कही गई थी. इस ईमेल में कथित तौर पर अमिताभ के घर जलसा, मुंबई की मेयर के दफ्तर और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आने वाले कॉन्सर्ट की जगह का भी नाम शामिल था.

ईमेल में क्या था लिखा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच जलसा को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद अमिताभ के घर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए. रविवार को भी जलसा के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात नजर आए. इसी के बीच अमिताभ का सुरक्षा शीशे के पीछे खड़े होकर फैंस से मिलना चर्चा का विषय बन गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या-क्या कहा?

अमिताभ बच्चन का बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से फैंस का अभिवादन करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. एक यूजर ने लिखा 'मोदी-शाह सरकार के दौर में गैंगस्टरों की धमकियों का असर देखिए कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए बुलेटप्रूफ शीशे की आड़ लेनी पड़ रही है.' वहीं, दूसरे ने कमेंट किया 'मुंबई में अंडरवर्ल्ड का खौफ बढ़ रहा है, टाइगर श्रॉफ पर गोली चली तो फ़िल्म दुनिया के सितारे भयभीत हो उठे. अमिताभ बच्चन को अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़ा होना पड़ रहा है.'




अगला लेख