Begin typing your search...

मारती-गाली-गलौज करती, प्रॉपर्टी हड़पना चाहती... BJP नेता के बेटे ने दे दी जान, सुसाइड से पहले 8 मिनट के वीडियो में क्या-क्या कहा?

शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले मेरठ में BJP नेता के बेटे प्रबल गुप्ता ने जहर खाकर जान दे दी. मौत से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने पत्नी और ससुराल के कई सदस्यों पर मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और धमकियां देने के आरोप लगाए. प्रबल ने वीडियो में अपनी शादी, पारिवारिक विवाद और बेटी की कस्टडी को लेकर भी कई बातें बताईं.

मारती-गाली-गलौज करती, प्रॉपर्टी हड़पना चाहती... BJP नेता के बेटे ने दे दी जान, सुसाइड से पहले 8 मिनट के वीडियो में क्या-क्या कहा?
X

शादी की पहली सालगिरह से ठीक एक दिन पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. मेरठ में BJP नेता के बेटे प्रबल गुप्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जान देने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच पुलिस की मी़डिएशन में काउंसलिंग हुई थी, जहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ.

प्रबल गुप्ता ने वीडियो की शुरुआत अपना परिचय देते हुए की. उन्होंने कहा कि वह राजीव गुप्ता के बेटे हैं और अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा गुप्ता, ससुर राजन गुप्ता, साले सार्थक गुप्ता, ताई रीना गुप्ता और अन्य रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया.

प्रबल के मुताबिक, उनकी शादी 2 नवंबर 2025 को हुई थी और 2 नवंबर 2026 को उनकी पहली शादी की सालगिरह थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार के लोग उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे.

6 महीने तक परिवार से अलग रहने का किया दावा

वीडियो में प्रबल ने आरोप लगाया कि पत्नी और ससुरालवाले उन पर अपने माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रहे थे. रिश्ता बचाने के लिए वह करीब 6 महीने तक अपने घर से अलग भी रहे. इस दौरान उनकी बेटी का जन्म हुआ, जो वीडियो के मुताबिक करीब तीन महीने की है.

Follow us on Whatsapp

प्रबल ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने पत्नी से वापस अपने परिवार के साथ रहने की इच्छा जताई, ताकि बच्ची की परवरिश और परिवार की जिम्मेदारियां मिलकर निभाई जा सकें. लेकिन उनके आरोप के मुताबिक, इसके बाद विवाद और बढ़ गया. उन्होंने पत्नी पर गाली-गलौज, मारपीट और अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया.

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी मां बेटी के जन्म के बाद पत्नी की देखभाल के लिए घर आई थीं, लेकिन उनके साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया गया. प्रबल ने पत्नी पर उनकी संपत्ति अपने नाम कराने और उस पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

एक्सीडेंट के बाद भी नहीं मिला सहयोग

प्रबल ने वीडियो में सितंबर में हुए एक एक्सीडेंट का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को नीलगाय से टकराने के कारण उनका एक्सीडेंट हुआ था. उनका आरोप था कि इस दौरान पत्नी ने उनकी देखभाल करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

उन्होंने दावा किया कि एक्सीडेंट के अगले दिन पत्नी ने उन्हें कच्ची रोटी दी. जब उन्होंने ठीक से खाना देने की बात कही तो इस पर भी विवाद हो गया. प्रबल के मुताबिक, इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और उनके माता-पिता को भी पुलिस के जरिए परेशान किया गया.

प्रबल ने वीडियो में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और मीडिएशन का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि पत्नी और उसके परिवार की ओर से उन पर नशा करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और पैसे चोरी करने जैसे आरोप लगाए गए थे.

प्रबल ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्नी को वापस लाने और रिश्ता बचाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं बनी. वीडियो में उन्होंने पत्नी पर अपनी मां और बहन के साथ दुर्व्यवहार करने और उनके चरित्र पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया.

सरकार और सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की मांग

वीडियो के आखिर में प्रबल ने सरकार और सुप्रीम कोर्ट से मामले में कार्रवाई की अपील की. उन्होंने अपनी पत्नी, ससुर, साले और ताई को सजा दिलाने की मांग की. साथ ही उन्होंने अपनी तीन महीने की बेटी की कस्टडी अपने माता-पिता को सौंपने की इच्छा भी जताई.

Follow us on Instagram

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने पति-पत्नी के बीच मीडिएशन की तारीख तय थी. इस दौरान दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था. काउंसलिंग से लौटने के बाद प्रबल ने जहर खा लिया. उनकी मौत के बाद मामला चर्चा में है.

अगला लेख