Begin typing your search...

Shah Rukh Khan का सॉल्ट-एंड-पेपर लुक वायरल! जानें ग्रे और सफेद बालों में अंतर

Shah Rukh Khan हाल ही में अपने सॉल्ट-एंड-पेपर लुक में नजर आए, जिसने फैन्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी. उनके ग्रे हेयर लुक ने न सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट बनाया, बल्कि यह सवाल भी खड़ा किया कि आखिर ग्रे और सफेद बालों में फर्क क्या होता है और बाल समय से पहले सफेद या ग्रे क्यों होने लगते हैं.

shah rukh khan
X

ग्रे और व्हाइट बालों में अंतर

( Image Source:  x-@TeamSRKWarriors )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Published on: 7 April 2026 7:10 PM

शाहरुख खान हाल ही में अपने सॉल्ट-एंड-पेपर लुक में नजर आए, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उनके ग्रे हेयर स्टाइल ने फैन्स को न सिर्फ उनका नया अंदाज पसंद आया, बल्कि बालों के रंग में होने वाले बदलाव को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ा दी. यह लुक बताता है कि बढ़ती उम्र के साथ ग्रे बाल भी एक स्टाइल स्टेटमेंट बन सकते हैं.

दरअसल, ग्रे और सफेद बालों में फर्क मेलानिन नामक पिगमेंट से जुड़ा होता है. जब बालों में मेलानिन का लेवल कम होने लगता है, तो बाल ग्रे नजर आते हैं, जबकि पूरी तरह खत्म होने पर बाल सफेद हो जाते हैं.

ग्रे और सफेद बालों में क्या है फर्क?

ग्रे और सफेद बालों में मुख्य अंतर मेलानिन नामक पिगमेंट से जुड़ा होता है. जब बालों में मेलानिन का प्रोडक्शन धीरे-धीरे कम होने लगता है, तो बाल ग्रे यानी हल्के सफेद-भूरे दिखने लगते हैं. वहीं जब मेलानिन पूरी तरह खत्म हो जाता है, तो बाल पूरी तरह सफेद नजर आते हैं. सीधे शब्दों में कहें तो ग्रे बाल एक ट्रांजिशन स्टेज होते हैं, जबकि सफेद बाल पिगमेंट के पूरी तरह खत्म होने का साइन देते हैं.

क्यों होते हैं बाल ग्रे?

बालों का ग्रे होना मुख्य रूप से उम्र बढ़ने और जेनेटिक्स से जुड़ा होता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बालों की जड़ों में मौजूद मेलानोसाइट्स (Melanocytes) कम एक्टिव हो जाते हैं, जिससे मेलानिन बनना घट जाता है. हालांकि, आजकल कम उम्र में भी बालों का ग्रे होना आम हो गया है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- तनाव, पोषण की कमी (खासतौर पर विटामिन B12), हार्मोनल बदलाव, और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतें. प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी बालों पर असर डाल सकता है.

कब शुरू होते हैं बाल ग्रे होना?

आमतौर पर 30-35 की उम्र के बाद बालों का ग्रे होना शुरू होता है, लेकिन अगर 20s में ही बाल ग्रे होने लगें, तो इसे प्रीमैच्योर ग्रेइंग कहा जाता है. यह स्थिति लाइफस्टाइल और जेनेटिक फैक्टर्स दोनों पर निर्भर करती है.

बालों को ग्रे होने से कैसे बचाएं?

हालांकि बालों का ग्रे होना पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ उपाय इसे धीमा करने में मदद कर सकते हैं:

  • संतुलित आहार लें, जिसमें विटामिन B12, आयरन और प्रोटीन शामिल हों.
  • तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन अपनाएं.
  • केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें.
  • नियमित रूप से तेल मालिश करें और बालों को पोषण दें.
  • पर्याप्त नींद लें और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें.

ग्रे हेयर एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसे छिपाने के बजाय समझना जरूरी है. शाहरुख खान की तरह इसे स्टाइल के तौर पर अपनाया भी जा सकता है. सही देखभाल और हेल्दी आदतों से आप बालों को लंबे समय तक हेल्दी और मजबूत बनाए रख सकते हैं.

shah rukh khan
अगला लेख