Begin typing your search...

क्या है Binge Drinking और क्यों है ये बहुत खतरनाक, शराब पीने वाले दें ध्यान

बिंज ड्रिंकिंग यानी कम समय में जरूरत से ज्यादा शराब पीना है. यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है. यह आदत शरीर पर अचानक असर डालती है और ब्लैकआउट, एक्सीडेंट, लिवर डैमेज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा देती है.

alcohol
X

क्या है Binge Drinking

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 7 April 2026 5:29 PM IST

आज के लाइफस्टाइल में कई लोग खुद को 'सोशल ड्रिंकर' मानते हैं, खासतौर पर वीकेंड पर दोस्तों के साथ ज्यादा शराब पीना आम हो गया है. लेकिन यही आदत कब खतरनाक 'बिंज ड्रिंकिंग' में बदल जाती है, इसका अंदाजा कई लोगों को नहीं होता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति एक ही मौके पर इतनी मात्रा में शराब पी लेता है कि उसका ब्लड अल्कोहल लेवल तेजी से बढ़ जाए, तो उसे बिंज ड्रिंकिंग कहा जाता है। यह आदत खासतौर पर युवाओं में तेजी से बढ़ रही है, जो शरीर और दिमाग दोनों पर खतरनाक असर डाल सकती है.

क्या होती है बिंज ड्रिंकिंग?

बिंज ड्रिंकिंग का मतलब है कम समय में ज्यादा क्वांटिटी में शराब का पीना है, जिससे ब्लड में अल्कोहल का स्तर तेजी से बढ़ जाता है. यह सिर्फ रोज शराब पीने वालों की समस्या नहीं है, जो लोग हफ्ते में एक-दो बार ही पीते हैं, लेकिन एक बार में ज्यादा पी लेते हैं, वे भी इसके दायरे में आते हैं. यही वजह है कि कई “वीकेंड ड्रिंकर्स” अनजाने में बिंज ड्रिंकिंग के शिकार हो जाते हैं.

क्यों खतरनाक है बिंज ड्रिंकिंग?

डॉक्टरों के अनुसार, एक बार में ज्यादा शराब पीना शरीर और दिमाग दोनों पर तुरंत असर डालता है.

  • बिंज ड्रिंकिंग से व्यक्ति को ब्लैकआउट (याददाश्त खोना) हो सकता है. व्यक्ति को याद नहीं रहता कि उसने क्या किया. ज्यादा मात्रा में शराब लेने से अल्कोहल ओवरडोज का खतरा भी बढ़ता है.
  • शराब के असर में व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं, गिरने या जलने जैसी घटनाएं डूबने जैसे हादसे इन सभी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
  • बिंज ड्रिंकिंग के दौरान लोग अक्सर नियंत्रण खो देते हैं. इसके कारण असुरक्षित यौन संबंध, यौन संचारित रोग (STIs) का खतरा, अनचाही प्रेग्नेंसी की संभावना रहती है.

शरीर पर क्या असर डालती है ज्यादा शराब?

  • अल्कोहल शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है. एक बार की बिंज ड्रिंकिंग भी नुकसान पहुंचा सकती है.
  • एक बार में ज्यादा शराब पीने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है.
  • जिन लोगों को पहले से पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या है, उनमें अचानक सूजन (acute pancreatitis) हो सकती है.

लंबे समय में होने वाले गंभीर नुकसान

  • बार-बार बिंज ड्रिंकिंग से फैटी लिवर की समस्या होती है. इसके अलावा, एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं
  • एक बार की भारी ड्रिंकिंग भी अनियमित दिल की धड़कन (Holiday Heart Syndrome) का कारण बन सकती है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक तक ले जा सकती है.
  • ज्यादा शराब पीने से कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, जैसे: मुंह और गले का कैंसर, इसोफेगस (खाने की नली), लिवर और ब्रेस्ट और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल है.
  • खासतौर पर युवाओं में बार-बार बिंज ड्रिंकिंग से ब्रेन सेल्स को नुकसान होता है. याददाश्त और फैसले लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है. जो लोग बार-बार बिंज ड्रिंकिंग करते हैं, उनमें अल्कोहल डिपेंडेंसी (लत) विकसित होने की संभावना ज्यादा होती है.

क्यों जरूरी है सावधानी?

कई लोग यह मानते हैं कि सिर्फ वीकेंड पर पीना सेफ है, लेकिन अगर एक बार में मात्रा ज्यादा है, तो जोखिम उतना ही खतरनाक है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शराब का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में और समझदारी से करना चाहिए. बिंज ड्रिंकिंग एक छिपा हुआ खतरा है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. यह न सिर्फ तुरंत नुकसान पहुंचाती है, बल्कि लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है.

हेल्‍थ
अगला लेख