लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी में Samantha Ruth Prabhu लगीं अप्सरा, बिंदी ने चुराया दिल, इस डिजाइनर ब्रांड का है आउटफिट
साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु "Maa Inti Bangaaram" के प्री-रिलीज इवेंट में वह लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पहनकर पहुंचीं, जहां उनका एलिगेंट अंदाज देखते ही बन रहा था.
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में फिल्म "Maa Inti Bangaaram" के प्री-रिलीज इवेंट में समांथा का बेहद खूबसूरत और शालीन लुक देखने को मिला. उन्होंने किसी हैवी या ओवर-द-टॉप आउटफिट की बजाय एक क्लासिक साड़ी चुनी, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
समांथा का यह लुक इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि सादगी और एलिगेंस का मेल किसी भी फैशन ट्रेंड पर भारी पड़ सकता है. इस मौके पर समांथा ने डिजाइनर ब्रांड Lajjoo C की खूबसूरत Gia Lime Green Organza Saree पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 79,900 रुपये है. हल्के रंग की साड़ी, सॉफ्ट मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने ऐसा ग्रेसफुल लुक क्रिएट किया, जिसे देखकर फैशन लवर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
कितने की है समांथा की साड़ी?
इस खास मौके पर समांथा ने लाइम ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी. इस ऑर्गेंजा साड़ी पर खूबसूरत Marodi Embroidered Highlights किए गए थे, जो इसे रॉयल टच दे रहे थे. साड़ी की कीमत लगभग 79,900 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ उन्होंने बनारसी सिल्क जिया ब्लाउज पहना, जिसकी कीमत करीब 36,900 रुपये है. यानी समांथा के इस आउटफिट की कुल कीमत लगभग 1.16 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है.
किस ब्रांड की है साड़ी?
इस खास मौके पर समांथा ने Lajjoo C ब्रांड की साड़ी कैरी की. ग्रीन और येलो टोन के बीच दिखाई देने वाली यह ऑर्गेंजा साड़ी बेहद हल्की और फ्लोई लग रही थी. साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई और बॉर्डर वर्क पूरे लुक को रिच बना रहा था. वहीं बनारसी सिल्क ब्लाउज ने ट्रेडिशनल अट्रैक्शन को और बढ़ा दिया. समांथा ने साड़ी को बेहद खूबसूरती से ड्रेप किया था, जिससे उनका पूरा लुक क्लासी और रिफाइंड नजर आया.
कैसा था मेकअप?
मेकअप की बात करें तो समांथा ने ग्लैमरस की जगह नेचुरल और ड्यूई मेकअप को चुना. न्यूड टोन लिपस्टिक, हल्का आई मेकअप, साफ-सुथरा बेस और चेहरे पर दिखाई दे रही नैचुरल ग्लो उनके लुक को फ्रेश और एलिगेंट बना रही थी. माथे पर लगी छोटी सी बिंदी ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और खास बना दिया.
हेयरस्टाइल और ज्वेलरी ने पूरा किया लुक
समांथा ने अपने बालों को साइड-पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था. खुली लहराती हेयरस्टाइल उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम कर रही थी और पूरे लुक में एक सॉफिस्टिकेटेड टच जोड़ रही थी. ज्वेलरी के लिए उन्होंने मिनिमल अप्रोच अपनाई. एक खूबसूरत गोल्डन नेकलेस, मैचिंग ब्रेसलेट और छोटे ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को बैलेंस रखा. यही वजह रही कि आउटफिट, मेकअप और एक्सेसरीज एक-दूसरे पर हावी होने की बजाय एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते नजर आए.




