Salman Khan ने घटाया 16 किलो वजन, जानें क्या है दंबग स्टार की डाइट, जिम में बिताते हैं इतना टाइम
सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है. इसके बाद उनकी फिटनेस और डाइट फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल सलमान चावल नहीं खाते हैं और डाइट में प्रोटीन वाली चीजें ही शामिल करते हैं.
Salman Khan ने घटाया 16 किलो वजन
बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान ने हाल ही अपने भाई सोहेल खान से मिलने अलायंस शो पहुंचे. जहां एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है. उनका यह बयान सामने आते ही फैंस उनकी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा करने लगे. अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर 60 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके सलमान ने खुद को इतना फिट कैसे रखा है.
सलमान खान अपनी डाइट में हाई प्रोटीन पर ज्यादा फोकस करते हैं. वह चिकन, अंडे और दूसरी प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं, जबकि चावल और रोटी बहुत कम लेते हैं. इसके साथ ही वह रोज 20 मिनट से लेकर 1 घंटे तक जिम में पसीना बहाते हैं, जहां कई तरह की एक्सरसाइज और ज्यादा रिपीटेशन के जरिए खुद को फिट बनाए रखते हैं.
सलमान खान ने कितना कम किया वजन?
अमेजन प्राइम के रियलिटी शो अलायंस के फिनाले वीक में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों भाई फिटनेस पर बात कर रहे थे. सोहेल ने बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन कम किया है. इस पर सलमान ने कहा कि उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
क्यों चर्चा में आई सलमान की फिटनेस?
कुछ दिन पहले मुंबई में एक सरकारी इवेंट से सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. इन्हें देखने के बाद कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे थे.
क्या है सलमान खान की डाइट?
सलमान खान अपनी डाइट में प्रोटीन वाली चीजों को ज्यादा शामिल करते हैं. वह चिकन, अंडे और दूसरी प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं. वहीं, भाईजान सिर्फ एक चम्मच चावल ही खाते हैं. इसेक अलावा, वह रोटी भी बहुत कम खाते हैं.
क्या है फिटनेस रूटीन?
सलमान खान रोज जिम जाकर वर्कआउट करते हैं. उनका एक्सरसाइज सेशन 20 मिनट से लेकर करीब 1 घंटे तक चलता है. फिट रहने के लिए वह हर एक्सरसाइज को कम से कम 20 बार दोहराते हैं. इसके अलावा, उनकी फिट बॉडी का राज एक बार में करीब 10 तरह की अलग-अलग एक्सरसाइज करना है.
फिटनेस में सबसे जरूरी क्या है?
सलमान खान की फिटनेस का राज सिर्फ जिम नहीं, बल्कि डेली रूटीन भी है. बैलेंस डाइट, पर्याप्त प्रोटीन, कम कार्ब्स और रोजाना वर्कआउट उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं. यही वजह है कि 60 साल की उम्र के करीब पहुंचने के बावजूद वह खुद को फिट और एक्टिव बनाए हुए हैं.




