YouTube पर 13.3 मिलियन सब्सक्राइबर, ऐसे हुई सफर की शुरुआत, कौन है Fukra Insaan जो The traitors 2 में आएंगे नजर
अभिषेक मल्हान बचपन से ही बिजनेसमैन बनना चाहते थे. ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर से ही अपना बिजनेस कर रहे थे. इनके यूट्यूब पर 13.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. अब ये The Traitors 2 शो में नजर आने वाले हैं.
अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान जल्द ही the traitors 2 में नजर आएंगे. वह भारतीय यूट्यूबर, गेमर और म्यूजिशियन हैं जो अपने यूट्यूब चैनल 'फुकरा इंसान' के लिए चैलेंज वीडियो और कंपैरिजन वीडियो बनाते हैं. साल 2023 में रियलिटी सीरीज बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे. शो जियो सिनेमा पर आता था.
अभिषेक बचपन से ही ये बिजनेसमैन बनना चाहते थे. कॉलेज के पहले साल में ही इन्होंने Mr bond नाम से बिजनेस शुरू किया. इसमें ये फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बेचते थे. इनका जन्म 24 मई 1997 को दिल्ली के प्रीतमपुरा में हुआ.
ये 27 साल के हैं. स्कूल की पढ़ाई लॉरेंस कांवेंट स्कूल से की और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट एंड कॉमर्स से पूरी की. साल 2019 में यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान की शुरुआत हुई.
इसमें कंपैरिजन वीडियो डालते थे. पहले वीडियो में इन्होंने 20 रुपये के पानी को 600 रुपये से कंपेयर किया. इसके बाद लोगों को जोड़ने के लिए इन्होंने चैलेंज देने शुरू किए और इसके बदले कैश प्राइज देते थे.
कंटेंट के अलावा वह प्रैंक और हंसी मजाक से जुड़े वीडियो भी अपलोड करते रहे. इन्होंने साल 2021 में बिग लाइफ में म्यूजिक कंपोज किया. यह इनका कंपोजर के रूप में पहला प्रोजेक्ट था. इसके बाद इसी साल फ्लाई हाई वीडियो में भी काम किया. साल 2023 में अपने भाई पर फिल्माए गए वीडियो तुम मेरे में काम किया.
इस गाने के सिंगर अभिषेक खुद थे. वह पॉपुलर यूट्यूब शो द थुगेश शो में नजर आए. इन्होंने कैरी मिलाती और आशिश चचंचलानी के साथ सभी वीडियो किए.
यू ट्यूब पर इनके 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स होने पर इन्हें सिलवर क्रिएटर अवॉर्ड और गोल्ड क्रेटर अवॉर्ड मिल चुका है. इनके चैनल पर 1 बिलियन व्यू हैं. अभिषेक के सोशल मीडिया पर भी बहुत फैंस हैं. 1.2 मिलियन फॉलोअर इंस्टाग्राम पर, 1.2 हजार फॉलोअस फेसबुक पर, 30.3 हजार फॉलोअरएक्स पर और यूट्यूब पर 13.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.




