रोटी से दूरी, जिम में घंटों मेहनत! ऐसे 60 की उम्र में Salman Khan देते हैं यंग एक्टर्स को टक्कर
सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए हर दिन “चीट डे” जैसा होता है. वह अपनी पसंद का खाना खाते हैं, लेकिन मात्रा का खास ध्यान रखते हैं. उनका मानना है कि स्वाद छोड़ने के बजाय एक्सरसाइज और मेहनत बढ़ाना ज्यादा बेहतर तरीका है.
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम स्टार सलमान खान हमेशा से अपने लुक्स और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. 60 की उम्र में भी उनकी फिटनेस के लोग दीवाने हैं. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह इस उम्र में भी यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में भाईजान ने बताया कि वह रोटी नहीं खाते हैं.
साथ ही, उन्हें उबला खाना नहीं पसंद. इसके अलावा, वह चावल भी सिर्फ 1 चम्मच ही खाते हैं. साथ ही शरीर को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना भी बहाते हैं.
क्या खाते हैं सलमान खान?
सलमान ने बताया कि वह अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखते हैं. शरीर को जितना प्रोटीन चाहिए, उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं. इसके लिए वह चिकन, अंडे या दूसरी हाई-प्रोटीन चीजें खाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह चावल बहुत कम खाते हैं. कई बार सिर्फ एक चम्मच चावल के साथ अपना खाना पूरा कर लेते हैं. वहीं रोटी खाने से भी काफी हद तक दूरी बनाए रखते हैं.
जिम में कितना टाइम बिताते हैं एक्टर?
सलमान खान रोजाना वर्क आउट करते हैं. वह डेली जिम में 20 से 1 घंटा बिताते हैं. इसलिए ही 60 की उम्र वह इतने फिट रहते हैं. भाईजान फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के हर सेट को कम से कम 20 बार करते हैं. इसके अलावा, वह एक बार में 10 अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं.
क्या पूरी तरह कार्ब्स छोड़ना सही है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट यानी चावल और रोटी पूरी तरह छोड़ना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता. शरीर को एनर्जी के लिए अच्छे कार्ब्स की जरूरत होती है. समस्या तब होती है जब लोग जरूरत से ज्यादा रिफाइंड और ऑयली चीजें खाने लगते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि छोटे हिस्से में चावल या रोटी खाना, साथ में प्रोटीन और फाइबर लेना ज्यादा बेहतर तरीका हो सकता है. इससे शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.




