मानसून में चाहिए स्टाइलिश लुक? Sakshi Dhoni की ₹41 हजार वाली ब्लैक ड्रेस से लें इंस्पिरेशन, यहां सस्ते में खरीदें सेम ड्रेस
साक्षी धोनी लंदन में हुए मैच के दौरान 41 हजार की ब्लैक ड्रेस पहने नजर आईं. उनका लुक सिंपल, एलिगेंट और बेहद क्लासी नजर आया. आपको यह सेम ड्रेस जारा, मैंगो और एच एंड एम पर मिल जाएगी.
साक्षी धोनी एक बार फिर अपने बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत रही हैं. लंदन में उन्होंने ₹41 हजार की ब्लैक फ्लोई ड्रेस पहनी, जिसमें उनका क्लासी और ग्रेसफुल अंदाज देखते ही बन रहा था. बिना ज्यादा चमक-धमक के भी उनका लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया.
अगर आप भी मानसून में ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं, जो आरामदायक होने के साथ फैशनेबल भी लगे, तो साक्षी धोनी का यह लुक आपके लिए शानदार इंस्पिरेशन हो सकता है. अच्छी बात यह है कि इसी तरह की ब्लैक फ्लोई ड्रेस आपको कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर कम कीमत में भी आसानी से मिल सकती है.
साक्षी धोनी ने क्या पहना?
साक्षी ने Claudie Pierlot ब्रांड की Flowy Dress पहनी थी. यह पूरी तरह ब्लैक रंग की ड्रेस थी, जिसका डिजाइन काफी सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लग रही है. ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर ब्लैक बटन दिए गए थे, जबकि कॉलर पर सफेद रंग की पतली पाइपिंग की गई थी. यही छोटी-सी डिटेल इस ड्रेस को और भी खास बना रही थी. नीचे की ओर ड्रेस में हल्की-हल्की प्लीट्स थीं, जिससे इसका लुक और भी खूबसूरत दिख रहा था.
कितनी है इस ड्रेस की कीमत?
इस ड्रेस कीमत 319 पाउंड है, जो भारतीय रुपये में करीब 41,000 रुपये के आसपास बैठती है. यह ड्रेस प्रीमियम फैशन ब्रांड की है, इसलिए इसकी कीमत आम ड्रेस के मुकाबले ज्यादा है.
ड्रेस के साथ क्या-क्या पहना?
साक्षी ने अपने लुक को ज्यादा भारी नहीं बनाया. उन्होंने ड्रेस के साथ कई खूबसूरत एक्सेसरीज पहनीं. लेयर्ड पर्ल नेकलेस, पर्ल ईयररिंग्स, गोल्ड ब्रेसलेट्स और स्टेटमेंट रिंग्स. मेकअप भी उन्होंने बहुत हल्का रखा. न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश और सॉफ्ट आई मेकअप उनके लुक को और निखार रहा था. वहीं, खुले वेवी बाल उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहे थे.
क्या मानसून के लिए सही है ऐसी ड्रेस?
अगर आप मानसून में ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हो, तो इस तरह की फ्लोई ड्रेस अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हल्के फैब्रिक की वजह से इसे पहनने में आराम मिलता है. साथ ही इसकी ढीली फिटिंग और मिडी लंबाई बारिश के मौसम में भी अच्छा लुक देती है. हालांकि, बारिश वाले दिनों में हल्के रंग के जूते या पानी से खराब होने वाले फुटवियर की जगह वॉटर-फ्रेंडली फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा.
यह ड्रेस कहां मिल सकती है?
अगर आप बिल्कुल यही ड्रेस खरीदना चाहती हैं, तो इसे Claudie Pierlot के ऑफिशियल स्टोर या उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तलाश सकती हैं. इसके अलावा कुछ इंटरनेशनल फैशन वेबसाइट्स पर भी देखें. अगर आपका बजट कम है, तो इसी तरह की ब्लैक फ्लोई ड्रेस आपको Zara, Mango, H&M, Marks & Spencer या कई भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर कम कीमत में मिल सकती है.




