जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बीच कुछ लोग सादी वर्दी में भी प्रदर्शनकारियों पर डंडे चलाते दिखाई दिए, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी पहचान को लेकर कई तरह के दावे किए गए. वीडियो में दिख रहे दो लोगों को हनी डागर और यश कनावत बताया गया है और दावा किया गया कि वे दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जो भीड़ नियंत्रण के दौरान सिविल ड्रेस में तैनात रहते हैं. वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों और विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सादी वर्दी में मौजूद लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. हालांकि, महिलाओं से अभद्रता और अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इस पूरे मामले के बाद सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती और उसकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं.