Begin typing your search...

सीक्वेन शरारा में दुल्हन रश्मिका ने लूटी महफिल, शर्ट के साथ रॉयल-ब्लू शेरवानी में छाए विजय, संगीत के लिए ऐसा था कपल का लुक

संगीत फंक्शन में रश्मिका और विजय ने फैशन का ऐसा जादू चलाया कि हर नजर बस उन्हीं पर ठहर गई. सीक्वेन शरारा में दुल्हन रश्मिका किसी चमकते सितारे से कम नहीं लग रही थीं, वहीं शर्ट के साथ रॉयल-ब्लू शेरवानी में विजय ने अपने शाही अंदाज़ से महफिल लूट ली.

rashmika mandanna
X
( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 3 March 2026 12:52 PM IST

शादी की फोटोज के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत फंक्शन की तस्वीरें से शेयर की हैं, जहां कपल के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक तरफ रश्मिका ने इस खास दिन के लिए शरारा सेट पहन महफिल लूट ली. हालांकि, उनका आउटफिट शरारा कम लहंगा ज्यादा लग रहा है, क्योंकि एक्ट्रेस ने दुपट्टे को अलग तरह से स्टाइल किया है.

तो वहीं दूल्हे राजा विजय ने शर्ट के साथ पैंट और उस पर ट्रेडिशनल रॉयल-ब्लू शेरवानी पहनी थी. इस आउटफिट के साथ विजय ने गले में नेकलेस भी पहना था.

रश्मिका ने संगीत फंक्शन में क्या पहना?

रश्मिका ने इस खास रात के लिए डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया हुआ सिल्वर शरारा सेट पहना था. यह आउटफिट पूरी तरह सीक्विन और हैंड-एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ था, जो लाइट्स में बेहद खूबसूरती से चमक रहा था. उनका शरारा सेट हाई-फैशन वाइब दे रहा था, ग्लैमरस लेकिन फिर भी ग्रेसफुल. एक्ट्रेस ने शरार को लहंगे स्टाइल में कैरी किया था.

शरारा के साथ पहनी ये ज्वेलरी

रश्मिका ने अपने लुक को स्टडेड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स के साथ कंप्लीट किया. उनकी ज्वेलरी श्री ज्वेलर्स से थी, जिसने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया.

कैसा था रश्मिका का मेकअप और हेयरस्टाइल?

रश्मिका ने ब्राउन-टोन मेकअप चुना, जो उनके सिल्वर आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था. न्यूड-ब्राउन आईशैडो, सटल हाईलाइटर और ग्लॉसी लिप्स ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने स्लीक और नीट बन बनाया. यह स्टाइल न सिर्फ एलिगेंट लग रहा था, बल्कि डांस के दौरान उन्हें बार-बार बाल संभालने की परेशानी से भी बचा रहा था.

विजय देवरकोंडा का संगीत लुक

विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत लुक से ग्रूम फैशन को नई पहचान दी. उन्होंने रॉयल-ब्लू सैटिन बॉटम्स के साथ वी-नेक शर्ट पहनी और उसके ऊपर सिल्वर हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाली फ्रंट-ओपन शेरवानी कैरी की. एंट्री के दौरान उन्होंने पाउडर-ब्लू केप भी पहना, जिस पर सिल्वर डिटेलिंग थी. इस केप ने उनके लुक में शाही अंदाज जोड़ दिया.

एमराल्ड नेकलेस बना हाईलाइट

एक्टर के लुक का सबसे खास हिस्सा था एमराल्ड नेकलेस, जिसने पूरे आउटफिट को रॉयल फिनिश दिया. यह एक्सेसरी उनके मैक्सिमलिस्ट स्टाइल को और उभार रही थी.

अगला लेख