Begin typing your search...

न ग्लैमरस गाउन, न हैवी ज्वेलरी, डेनिम ड्रेस में छा गईं Rashmika Mandanna, जानें कितना महंगा है आउटफिट

Cocktail 2 के प्रमोशन में रश्मिका मंदाना ने अपने सिंपल लेकिन बेहद क्लासी अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस का डेनिम लुक काफी एलिगेंट नजर आया. इस आउटफिट की कीमत करीब ₹1.41 लाख है.

Rashmika Mandanna
X
( Image Source:  instagram-@glamsafar )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 16 Jun 2026 1:38 PM IST

रश्मिका मंदाना जब भी किसी इवेंट में नजर आती हैं, उनका स्टाइल फैन्स का ध्यान खींच ही लेता है. Cocktail 2 के प्रमोशन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस बार उन्होंने न तो कोई ग्लैमरस गाउन पहना और न ही हैवी ज्वेलरी कैरी की, लेकिन फिर भी उनका लुक अट्रैक्टिव नजर आया.

खास बात यह है कि रश्मिका की यह सिंपल दिखने वाली डेनिम ड्रेस कोई आम आउटफिट नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने ₹141,100 लाख का आउटफिट पहना था. मिनिमल मेकअप, खुले वेवी बाल और क्लासी स्टाइलिंग के साथ रश्मिका ने महफिल लूट ली.

कितनी है रश्मिका की डेनिम ड्रेस की कीमत?

instagram-@glamsafar

रश्मिका मंदाना ने Zimmermann ब्रांड की Luna Denim Utility Midi Dress पहनी थी. एक्ट्रेस की नेवी ब्लू डेनिम ड्रेस में फ्रंट बटन डिटेलिंग, पॉकेट्स और गोल्डन रिंग एक्सेंट्स देखने को मिले, जो इसे एक क्लासिक लेकिन मॉडर्न लुक दे रहे थे. यह आउटफिट कैजुअल और प्रीमियम फैशन का शानदार मिश्रण लगा. ड्रेस का फ्लोई डिजाइन उनकी नैचुरल ग्रेस को उभार रहा था.

हेयरस्टाइल में दिखी नैचुरल एलिगेंस

instagram-@glamsafar

हेयरस्टाइल की बात करें तो रश्मिका ने अपने लंबे बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा. बीच से हल्की पार्टिंग और नैचुरल फॉल ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया. यह हेयरस्टाइल न केवल उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहा था, बल्कि उनके पूरे लुक में एक फ्रेश और यंग वाइब भी जोड़ रहा था.

मेकअप ने बढ़ाया नैचुरल ग्लो

रश्मिका ने मिनिमल मेकअप किया. उनकी स्किन पर नैचुरल ग्लो साफ नजर आ रहा था. सॉफ्ट बेस, हल्का ब्लश, न्यूड लिप शेड और आंखों पर बेहद लाइट मेकअप ने उनके फीचर्स को खूबसूरती से उभारा. उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंस इस लुक की सबसे बड़ी खासियत रहे, जिसने पूरे स्टाइल को और अट्रैक्टिव बना दिया.

अगला लेख