Begin typing your search...

Tamannaah Bhatia का 16 करोड़ का आलीशान घर, बालकनी में Jacuzzi और शानदार इंटीरियर; देखें खास इनसाइड तस्वीरें

बॉलीवुड और साउथ स्टार तमन्ना भाटिया का लोखंडवाला स्थित घर लग्जरी और सादगी का बेहतरीन मेल है. हालिया होम टूर में बालकनी Jacuzzi, खूबसूरत इंटीरियर और पिता द्वारा किए गए डिजाइन की खास बातें सामने आईं.

Tamannaah Bhatia का 16 करोड़ का आलीशान घर, बालकनी में Jacuzzi और शानदार इंटीरियर; देखें खास इनसाइड तस्वीरें
X
( Image Source:  Instagram: tamannaahspeaks )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 16 Jun 2026 11:01 AM IST

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की स्टार तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का घर कैसा दिखता है? क्या उनका आशियाना भी उनकी ऑन-स्क्रीन जिंदगी की तरह ग्रैंड है या वहां सादगी का सुकून मिलता है? हाल ही में जब बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान अपने पर्सनल शेफ दिलीप के साथ तमन्ना के लोखंडवाला स्थित घर पहुंचीं, तो इस खूबसूरत आशियाने की कई खास झलक देखने को मिली. फराह खान ने तमन्ना के इस घर को पूरे पड़ोस का 'सबसे अच्छा और आलीशान' घर करार दिया है. आइए चलते हैं तमन्ना भाटिया के इस खूबसूरत और आलीशान घर के एक इनसाइड टूर पर, जहां सुकून भी है, सादगी भी और साथ ही है पापा का बेशुमार प्यार.

सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

बाहर से देखने पर तमन्ना भाटिया के इस घर का मुख्य द्वार बेहद साधारण, ग्रे रंग का नजर आता है. इसे देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि अंदर कदम रखते ही लग्जरी की एक अलग ही दुनिया आपका स्वागत करने वाली है. जैसे ही एंट्रेंस गेट को पार कर अंदर कदम रखते हैं, घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. अंदर का इंटीरियर बेहद गर्मजोशी भरा, वॉर्म और सलीकेदार है. पूरे घर में बेज (Beige) रंग की दीवारें हैं, जो हल्की और वॉर्म लाइट्स के साथ मिलकर एक शांत वातावरण तैयार करती हैं. घर को सजाने के लिए आइवरी (हाथीदांत) रंग के डेकोर पीसेज का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके एलीट लुक को और निखारते हैं. घर के न्यूट्रल कलर्स के बीच हल्के गुलाबी रंग की डाइनिंग टेबल पूरे स्पेस को एक फ्रेश और मॉडर्न वाइब देती है.

यूट्यूब : फराह खान

ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाला लिविंग एरिया

तमन्ना के लिविंग रूम की बात करें तो यहां आराम और स्टाइल का अनोखा तालमेल देखने को मिलता है. लिविंग एरिया में एक आलीशान सफेद रंग का सोफा रखा गया है. इस सोफे की खासियत यह है कि इस पर बेहद चटख और चमकीले रंगों के कुशन सजाए गए हैं. यह कुशन बाकी घर के शांत और पेस्टल कलर्स के बीच एक बेहतरीन और कंट्रास्ट पैदा करते हैं, जिससे लिविंग रूम बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगता.

यूट्यूब : फराह खान

वुडेन एंट्रेंस रुम और नेचर का टच

घर का जो फ़ोयर एरिया है, उसे पूरी तरह से वुडेन फिनिश दी गई है, जो घर को एक विंटेज और क्लासिक लुक देता है. इसके ठीक साथ ओलिव ग्रीन रंग की एक खास दीवार बनाई गई है. घर के अलग-अलग कोनों में बेहद करीने और सलीके से इनडोर प्लांट्स लगाए गए हैं, जो घर के अंदर कंक्रीट की दुनिया के बीच नेचर का अहसास कराते हैं. आजकल जहां सेलिब्रिटीज अपने घरों को महंगी-महंगी पेंटिंग्स और आर्ट पीस से भर देते हैं, वहीं तमन्ना भाटिया के घर की कहानी बिल्कुल अलग है.

यूट्यूब : फराह खान

छोटा लेकिन खूबसूरत सा एक्वेरियम

पूरे घर में सिर्फ एक ही पेंटिंग लगी है, जो ठीक बैठने की सिटिंग एरिया के सामने है. जब फराह खान की नजर इस पर पड़ी, तो तमन्ना ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह कला का एकमात्र नमूना है जो मेरे पास है.' घर का ज्यादातर फर्नीचर ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर बेस्ड है, जिसमें कहीं-कहीं रंगों का थोड़ा बहुत प्रयोग किया गया है. लिविंग रूम में रखा एक खूबसूरत एक्वेरियम घर के अंदरूनी हिस्सों में गजब की शांति जोड़ता है.

यूट्यूब : फराह खान

बालकनी में जकूज़ी

इस होम टूर का सबसे दिलचस्प और मजेदार मोड़ तब आया, जब फराह खान और तमन्ना भाटिया घर की खूबसूरती से डिजाइन की गई बालकनी की तरफ बढ़े। यह एक चारों ओर से सुरक्षित और घिरी हुई बालकनी है, जहां प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है. इस बालकनी में पैर रखते ही फराह खान की नजर वहां मौजूद एक बहुत बड़े और जकूज़ी (Jacuzzi) पर पड़ी. इतने बड़े जकूज़ी को बालकनी में देखकर फराह हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत पूछा, 'इसका इस्तेमाल कौन करता है?. इस पर तमन्ना जोर से हंसीं और उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए. तमन्ना ने कहा, 'मैंने इसे अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ तीन बार इस्तेमाल किया है.' जकूज़ी का विशाल आकार देखकर फराह अपनी हैरानी छिपा नहीं पाईं. उन्होंने मजाक करते हुए तमन्ना से पूछा, 'कहीं ऐसा तो नहीं कि पूरा परिवार एक साथ इस जकूज़ी में बैठता है?.' हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी फीमेल फ्रेंड्स आती हैं पार्टी के लिए तब जकूज़ी में बैठना पसंद करती है.

यूट्यूब : फराह खान

पापा ने किया घर को डिज़ाइन

तमन्ना ने इस आलीशान जकूज़ी और घर के खूबसूरत इंटीरियर का पूरा क्रेडिट अपने पिता को दिया. उन्होंने कहा, 'इसका सारा क्रेडिट मेरे पापा को जाता है. वो मेरी सारी अजीबोगरीब ख्वाहिशें पूरी करते रहते हैं.' दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब तमन्ना ने अपने घर को लेकर अपने पिता की तारीफ की हो। इससे पहले 'एशियन पेंट्स' के एक खास शो में भी तमन्ना ने खुलासा किया था कि उनके इस आशियाने का डिजाइन काफी हद तक उनके पिता ने ही तैयार किया है. तमन्ना के मुताबिक, उनके पिता ने देश-विदेश की अलग-अलग जगहों से खास और चुनिंदा चीजें लाकर इस घर को एक-एक कर सजाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 16 करोड़ बताई गई है.

अगला लेख