Begin typing your search...

ब्लैक गाउन, डायमंड ज्वेलरी और कातिलाना अंदाज... अवॉर्ड फंक्शन में इतनी सस्ती ड्रेस पहन मानुषी छिल्लर ने बिखेरा जलवा

मानुषी छिल्लर अवॉर्ड फंक्शन में स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. ब्लैक गाउन, मिनिमल डायमंड ज्वेलरी और नैचुरल ग्लैम मेकअप में उनका लुक बेहद एलिगेंट नजर आया.

manushi Chhillar
X

अवॉर्ड फंक्शन में Manushi Chhillar पहनी महज 22 हजार की ड्रेस

( Image Source:  instagram-@manushi_chhillar )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 26 Jun 2026 3:23 PM IST

एक्स मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रे, मानुषी छिल्लर ने Bollywood Hungama Style Icons Awards 2026 में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन में अक्सर सितारे लाखों रुपये के डिजाइनर आउटफिट पहनकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार मानुषी छिल्लर ने बेहद सस्ती ड्रेस पहनी.

एक्ट्रेस ने महज 22 हजार का गाउन पहन सारी लाइमलाइट बटोर लीं. उनका ब्लैक गाउन के साथ डायमंड ज्वेलरी लुक सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. इतना ही नहीं, ड्रेस के साथ-साथ लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की हील्स पर भी गया, जो आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रही थी.

मानुषी ने पहना इलिफ गाउन

instagram-@manushi_chhillar

इस इवेंट के लिए मानुषी ने Wear Cecil ब्रांड का Elif Gown पहना था, जिसकी कीमत करीब 22,000 रुपये है. ब्लैक बॉडी-फिटेड गाउन में स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड बस्ट डिटेलिंग थी, जिसने उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना दिया. गाउन का फिटेड सिल्हूट उनकी पर्सनैलिटी पर खूब जंच रहा था.

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

instagram-@manushi_chhillar

मानुषी ने अपने आउटफिट के साथ भारी-भरकम एक्सेसरीज की जगह मिनिमल जूलरी चुनी. उन्होंने Marvi House का खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और एक स्टेटमेंट रिंग पहनी. हल्की लेकिन एलिगेंट ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.

इतना है फुटवियर का प्राइज

instagram-@manushi_chhillar

अपने लुक को पूरा करने के लिए मानुषी ने Oroh Life के Warrington Pumps पहने, जिनकी कीमत करीब 7,290 रुपये है. ब्लैक हील्स ने उनके मोनोक्रोम लुक को और ज्यादा स्टाइलिश और स्लीक फिनिश दी.

कैसा था मेकअप?

instagram-@manushi_chhillar

मेकअप की बात करें तो मानुषी ने न्यूड बेस, हल्का आई मेकअप, डिफाइंड आईब्रो, सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो, मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक के साथ फ्रेश ग्लैम लुक चुना. वहीं हेयरस्टाइल में उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ साइड पार्टिंग वाले खुले बाल रखे, जो उनके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लग रहे थे. उनका यह मिनिमल लेकिन एलिगेंट स्टाइल एक बार फिर फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन बन गया.

अगला लेख