फोन के बाद Orry का बैग वायरल, 17 लाख है कीमत, जानें किस ब्रांड का लॉबस्टर Bag
Orry अपने यूनिक फैशन स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं और इस बार उनके हाथ में नजर आए एक लॉबस्टर शेप बैग ने सबका ध्यान खींच लिया. करीब 17 लाख रुपये कीमत वाले इस लग्जरी बैग का अनोखा डिजाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Orry ने फ्लॉन्ट किया17 लाख का लॉबस्टर बैग
महंगे गैजेट्स और लग्जरी फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले Orry एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका फोन नहीं, बल्कि हाथ में नजर आया एक अनोखा लॉबस्टर शेप बैग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस बैग का डिजाइन इतना अलग है कि पहली नजर में यह किसी समुद्री जीव जैसा दिखाई देता है, जबकि इसकी कीमत सुनकर लोग और भी हैरान रह गए.
बताया जा रहा है कि Orry का यह लॉबस्टर बैग मशहूर लग्जरी फैशन हाउस Louis Vuitton का Lobster Wearable Wallet है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये है. अनोखे डिजाइन, प्रीमियम मटेरियल और लग्जरी ब्रांडिंग की वजह से यह एक्सेसरी फैशन वर्ल्ड में चर्चा का विषय बनी हुई है.
कितनी है बैग की कीमत?
ओरी जिस Louis Vuitton Lobster Wearable Wallet के साथ दिखाई दिए, उसकी कीमत लगभग 18,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 16.99 लाख रुपये है. अपने अनोखे डिजाइन और लिमिटेड लग्जरी अपील की वजह से यह बैग फैशन लवर्स के बीच काफी वायरल हो रहा है.
कैसा है बैग का डिजाइन?
यह बैग देखने में बिल्कुल मरीन लाइफ लॉबस्टर जैसा नजर आता है. इसे Louis Vuitton के सिग्नेचर मोनोग्राम कोटेड कैनवास और नैचुरल काउहाइड लेदर ट्रिम से तैयार किया गया है. बैग में उभरे हुए पंजे, लेदर से बनी छोटी टांगें और मुड़ने वाली पूंछ इसे रियल लुक देती हैं. वहीं गोल्ड-टोन मेटल हार्डवेयर और बीच में दिया गया जिपर इसके प्रीमियम डिजाइन को और खास बनाते हैं.
बैग में क्या-क्या चीजें आ सकती हैं?
instagram-@bollywoodbliss
instagram-@bollywoodbliss
अनोखा लुक होने के बावजूद यह बैग सिर्फ शोपीस नहीं है. इसमें मोबाइल फोन, चाबियां और कार्ड होल्डर जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. साथ ही इसमें एडजस्टेबल और रिमूवेबल स्ट्रैप भी दिया गया है, जिससे इसे हाथ में, कंधे पर या क्रॉसबॉडी स्टाइल में कैरी किया जा सकता है.
ओरी ने क्या पहना था?
इस यूनिक बैग के साथ ओरी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का असिमेट्रिकल आउटफिट पहना था. एक तरफ ब्लैक ब्लेजर और टाई, जबकि दूसरी ओर सफेद शर्ट की स्लीव और सस्पेंडर डिटेलिंग उनके लुक को अलग बना रही थी. ब्लैक ट्राउजर, फॉर्मल शूज और स्लिक-बैक हेयरस्टाइल कैरी किया था.




