Begin typing your search...

फिट रहने के लिए Malaika Arora पीती हैं ये शेक, जानें No Powder Protein Shake बनाने की आसान रेसिपी

फिटनेस के लिए मलाइका अरोड़ा घर पर बना नो पाउडर प्रोटीन शेक पीती हैं, जो केला, चना, भीगी मूंगफली, बादाम, काजू, खजूर और सोया या बादाम के दूध से तैयार होता है.

Malaika Arora
X
( Image Source:  instagram-@malaikaaroraofficial )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 29 Sept 2026 12:12 PM IST

52 साल की उम्र में भी Malaika Arora जिस तरह अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी को मेंटेन करती हैं. योग हो, जिम वर्कआउट हो या फिर उनका खान-पान, एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी कई लोगों को इंस्पायर करती है. फिट बॉडी के लिए मलाइका नो पाउडर प्रोटीन शेक पीती हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

यह शेक केले, ड्राई फ्रूट्स, चना और सोया या बादाम के दूध बनता है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. साथ ही, इसे पीने से बॉडी में एनर्जी रहती है.

कौन-सा शेक पीती हैं मलाइका?

मलाइका अरोड़ा को पाउडर वाला शेक नहीं पीती. इसके बजाय वह घर में मौजूद चीजों से शेक बनाती हैं. इस शेक को बनाने के लिए आपको 1 केला, 1 चम्मच बिना नमक का भुना चना, 1 चम्मच भीगी मूंगफली, 5 भीगे बादाम, 5 भीगे काजू और 1 सीडलेस खजूर लेना है. इसके अलावा इसमें एक कप सोया या बादाम का दूध मिलाया जाता है.

कैने बनाएं नो पाउडर प्रोटीन शेक

  • नो पाउडर प्रोटीन शेक बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह पीस लें.
  • जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे गिलास में निकालें.
  • ऊपर से पिस्ता, बादाम और केसर डालकर सर्व कर सकते हैं. इससे शेक का स्वाद भी बढ़ेगा और यह देखने में भी अच्छा लगेगा.

क्या है इस शेक के फायदे?

  • इस ड्रिंक में मौजूद चना, मूंगफली, बादाम, काजू और सोया मिल्क प्रोटीन के सोर्स हैं. जब शरीर को मजबूत बनाने और खुद को फिट रखने की बात आती है, तो प्रोटीन बेहद जरूरी होता है. इसे शरीर का ‘बिल्डिंग ब्लॉक’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह कोशिकाओं, मांसपेशियों, हड्डियों और त्वचा को बनाने में मदद करता है. इतना ही नहीं, शरीर में टूट-फूट होने पर उनकी मरम्मत और दोबारा निर्माण में भी प्रोटीन जरूरी होता है.
  • वहीं केला और खजूर कार्बोहाइड्रेट देते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं.
  • नट्स में मौजूद फैट भी इसे ज्यादा भरपेट बनाने में मदद कर सकता है.

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज क्या है?

मलाइका अरोड़ा अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज करना कभी नहीं भूलती हैं. वह फिट रहने के लिए डीप स्क्वाट और हिप ओपनर्स जैसे योगासन करती हैं. डीप स्क्वाट करने से पैरों, कूल्हों और घुटनों को मजबूत रहते हैं. वहीं, अगर आपको लचीलापन बढ़ाना है और शरीर की अकड़न कम करनी है, तो हिप ओपनर्स एक्सरसाइज करें.


अगला लेख