59 की उम्र में भी इतने सिल्की बाल, धक-धक गर्ल Madhuri Dixit बालों में लगाती हैं ये होममेड मास्क
59 की उम्र में भी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की चमकती, सिल्की और हेल्दी हेयर देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वह अपने बालों में केले, नारियल तेल और शहद से बना मास्क लगाती हैं.
Madhuri Dixit बालों में लगाती हैं ये होममेड मास्क
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और ग्रेसफुल एक्ट्रेस में शामिल धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी अपनी चमकदार स्किन और सिल्की बालों से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं. 58 साल की उम्र में भी उनका ग्लो और फिटनेस देखकर लोग उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते. कई लोग मानते हैं कि माधुरी आज भी 25 साल की तरह यंग और फ्रेश नजर आती हैं.
माधुरी सिर्फ स्किनकेयर ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल पर भी खास ध्यान देती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक आसान DIY हेयर मास्क बताया, जो बालों को सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बनाने में मदद करता है.
क्या है माधुरी का DIY हेयर मास्क?
- माधुरी दीक्षित अपने बालों के लिए घर में बना नेचुरल हेयर मास्क इस्तेमाल करती हैं. इस मास्क में सिर्फ तीन चीजें शामिल होती हैं. केला, नारियल तेल और शहद.
- इस मास्क को बनाने के लिए पके हुए केले को अच्छी तरह मैश किया जाता है. इसके बाद उसमें थोड़ा नारियल तेल और शहद मिलाया जाता है. तैयार मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाया जाता है.
बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है ये मास्क?
- केला बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है. इससे बाल मुलायम और स्मूद बनते हैं. वहीं, नारियल तेल फ्रिजी हेयर की समस्या कम करता है और बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है.
- शहद बालों को मॉइस्चर देता है और हेयर टेक्सचर को बेहतर बनाता है. इससे बाल ज्यादा हेल्दी और वॉल्यूमिनस नजर आते हैं.
कितनी बार लगाती हैं माधुरी यह मास्क?
माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह इस DIY हेयर मास्क का इस्तेमाल लगभग हर 20 दिन में एक बार करती हैं. हालांकि जिन लोगों के बाल ज्यादा रूखे या फ्रिजी हैं, वे इसे हफ्ते में एक बार भी लगा सकते हैं.
क्यों खास है ये घरेलू नुस्खा?
इस हेयर मास्क की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. आसान और नेचुरल चीजों से बना यह नुस्खा बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.




