Begin typing your search...

सोमवार को होगा केरल के नए CM का शपथ ग्रहण, VD Satheesan समेत ये 20 नाम लेंगे मंत्री पद की शपथ- देखें लिस्ट

केरल में सोमवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण होने वाला है जिसको लेकर नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है तो वहीं कई चेहरों भी सामने आ गए हैं कि सोमवार को सीएम पद के साथ कौन-कौन शपथ ले सकता है. VD Satheesan ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल के राज्यपाल को 20 नामों कि लिस्ट दे दी गई है जो मंत्री पद की शपथ लेंगे.

सोमवार को होगा केरल के नए CM का शपथ ग्रहण, VD Satheesan समेत ये 20 नाम लेंगे मंत्री पद की शपथ- देखें लिस्ट
X
( Image Source:  @KeralaGovernor-X )

केरल में सोमवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण होने वाला है जिसको लेकर नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है तो वहीं कई चेहरों भी सामने आ गए हैं कि सोमवार को सीएम पद के साथ कौन-कौन शपथ ले सकता है. VD Satheesan ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल के राज्यपाल को 20 नामों कि लिस्ट दे दी गई है जो मंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले कैबिनेट गठन को लेकर लगभग सहमति बना ली है.

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए नामित VD Satheesan सोमवार को शपथ ले सकते हैं और उससे पहले मंत्रियों की सूची जारी होने की संभावना है. करीब साल साल बाद सत्ता में लौटी UDF सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दलों के बीच फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस को सबसे ज्यादा मंत्री पद मिलेंगे, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी सरकार में अहम हिस्सेदारी दी जाएगी.

  1. वीडी सतीशान
  2. पीके कुन्हालीकुट्टी
  3. रमेश चेन्निथला
  4. सनी जोसेफ
  5. के मुरलीधरन
  6. मॉन्स जोसेफ
  7. शिबू बेबी जॉन
  8. अनूप जैकब
  9. सीपी जॉन
  10. एपी अनिल कुमार
  11. एन शमसुद्दीन
  12. पीसी विष्णुनाथ
  13. रोजी एम जॉन
  14. बिंदु कृष्णा
  15. एम लिजू
  16. केएम शाजी
  17. पीके बशीर
  18. अब्दुल ग़फ़ूर
  19. सीटी सिद्दीकी

कांग्रेस को मिलेगी कितने मंत्री?

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 'नई सरकार में कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद समेत कुल 12 कैबिनेट पद मिल सकते हैं. वहीं UDF की प्रमुख सहयोगी पार्टी Indian Union Muslim League को पांच मंत्री पद दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के बेटे Chandy Oommen को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

किन छोटे दलों को मिल सकती है जगह?

सूत्रों के मुताबिक, RSP, Kerala Congress (Joseph), Kerala Congress (Jacob) और CMP को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है. हालांकि अब तक मंत्रियों की अंतिम सूची आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है.

कांग्रेस नेता शफी परंबिल ने रविवार को कहा कि सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले कभी भी मंत्रिमंडल की सूची जारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि 'अब जनता की उम्मीदों को पूरा करने का समय है. अब लोगों की जरूरतों को पूरा करने का वक्त आ गया है. हमने जनता से एक मौका मांगा था, जनता ने हमें वह मौका दिया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम परिणाम दें.' परंबिल ने कहा कि अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का समय है और सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर फोकस करेगी. उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि अगले कुछ घंटों में कैबिनेट मंत्रियों की सूची सामने आ सकती है. कल शपथ ग्रहण समारोह है, इसलिए उससे पहले किसी भी हाल में सूची जारी कर दी जाएगी.”

क्या राज्यपाल को जल्द सौंपी जाएगी मंत्रियों की सूची?

PMA Salam ने भी संकेत दिए कि मंत्रालय गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि रविवार शाम 4 बजे से पहले मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 'शाम 4 बजे से पहले मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी जाएगी. उसी समय हम बताएंगे कि मंत्री कौन-कौन होंगे.

क्यों अहम है IUML की भूमिका?

नई सरकार में IUML को पांच मंत्री पद मिलने की संभावना इस बात को दिखाती है कि UDF गठबंधन में पार्टी की भूमिका कितनी अहम है. केरल की राजनीति में मुस्लिम लीग लंबे समय से कांग्रेस की मजबूत सहयोगी मानी जाती रही है.

क्या केरल कांग्रेस के दोनों गुटों को मिलेगा प्रतिनिधित्व?

इस बार Kerala Congress (Joseph) और Kerala Congress (Jacob) दोनों गुटों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है. PJ Joseph के नेतृत्व वाला गुट लंबे समय से मध्य केरल में प्रभावशाली माना जाता है, जबकि Jacob गुट किसानों, कृषि और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहा है.

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

रविवार को VD Satheesan ने तिरुवनंतपुरम स्थित KPCC कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कैबिनेट सूची को अंतिम रूप देने पर चर्चा की. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Sunny Joseph और UDF संयोजक Adoor Prakash भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी समारोह में पहुंच सकते हैं. 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में UDF ने 102 सीटें जीतकर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के 10 साल पुराने शासन को खत्म कर दिया. इसी के साथ राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता में वापसी हुई है.

अगला लेख