बाजार में आ गए हरे सेब, जानें सेहत के लिए कितने फायदेमंद
बाजारों में अधिकांश लाल सेब नजर आते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में हरे सेब भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लाल सेब की तरह ही हरे सेब भी सेहत से भरपूर होते हैं और हमें स्वस्थ्य रहने में मदद करते हैं।

सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आपने भी सुना होगा कि अगर डॉक्टर से दूर रहना तो हर रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए। बाजारों में अधिकांश लाल सेब नजर आते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में हरे सेब भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लाल सेब की तरह ही हरे सेब भी सेहत से भरपूर होते हैं और हमें स्वस्थ्य रहने में मदद करते हैं। आज हम आपको हरे सेब खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
ओरल हेल्थ लिए फायदेमंद
हरे सेब हमारे ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं, इसमें मौजूद फाइबर की मदद से दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है, साथ ही दांतो को मजबूती भी मिलती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
हरे सेब में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपके शरीर को पोषण प्रदान करते हैं और आपको ऊर्जा से भर देते हैं।
दिल की सेहत होगी बेहतर
हरे सेब में पोटैशियम होता है, जिसकी मदद से बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है, ऐसे में दिल की बीमारियों का रिस्क काफी हद तक घट जाता है।
वजन नियंत्रण में मददगार
हरे सेब के अधिक सेवन से आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो भूख को कम करने में मदद करते हैं, और इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है
कैंसर से बचाव
हरे सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करके कैंसर और अन्य बीमारियों के खतरों घटा देते हैं।
पाचन के लिए बेहतर
हरे सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी परेशानियां पेश नहीं आतीं।