खाने के तुरंत बाद टहलना चाहिए या नहीं?
वॉक करना एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। हर रोज कुछ मिनट वॉक करना भी आपके स्वास्थ्य में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

वॉक करना एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। हर रोज कुछ मिनट वॉक करना भी आपके स्वास्थ्य में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। हालांकि, वॉक करने के फायदे इस बात पर भी निर्भर करते हैं किआप कब टहलते हैं। कुछ लोग खाने के बाद टहलना पसंद करते हैं। क्या खाने के बाद टहलने के अलग फायदे होते हैं? भोजन के बाद कुछ देर चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। खाना खाने के बाद सिर्फ दो मिनट टहलने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है, पाचन में सुधार हो सकता और भी बहुत कुछ। आपको बताते हैं कि अगर आप रोज खाने के बाद सैर करने जाते हैं तो आपके स्वास्थ्य को क्या क्या फायदे हो सकते हैं।
खाने के बाद टहलना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा है। भोजन के बाद टहलना आपके मूड को बेहतर बना सकता है, क्योंकि एक्सरसाइज शरीर में कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है को भी बढ़ाता है। साथ ही ये आपकी स्लीपिंग साइकिल को भी इंप्रूव करता है।
स्पोर्ट्स मेडिसिन में की एक स्टडी में पाया गया कि जब लोग खाने के बाद हल्की सैर पर जाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता और घटता है, जबकि खड़े होने या लगातार बैठे रहने पर ऐसा नहीं होता। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए खाना खाने के बाद 5 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।
खाने के बाद टहलने से आपके वेट मैनेजमेंट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि 1 पाउंड कैलोरी जलाने के लिए आपको 3500 कैलोरी जलानी होती है, यानी हर दिन 500 कैलोरी। खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है।
खाने के बाद टहलना पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हो सकता है। सैर करने से पेट और आंतें उत्तेजित होती हैं, जो भोजन को पाचन तंत्र से अधिक तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।