Begin typing your search...

Summer Skin Care: गर्मियों में भी स्किन हो रही है ड्राई? मक्खन जैसी मुलायम त्वचा पाने के लिए करें ये काम

गर्मियों में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों की स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है. ऐसे में त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी होता है.

Summer Skin Care: गर्मियों में भी स्किन हो रही है ड्राई? मक्खन जैसी मुलायम त्वचा पाने के लिए करें ये काम
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 March 2026 3:27 PM IST

अक्सर लोग सोचते हैं कि स्किन ड्राई होने की समस्या सिर्फ सर्दियों में होती है, लेकिन कई लोगों को गर्मियों में भी त्वचा रूखी और बेजान महसूस होती है. तेज धूप, पसीना, डिहाइड्रेशन और बार-बार फेस वॉश करने जैसी आदतें स्किन की नेचुरल नमी को कम कर देती हैं. इसके कारण त्वचा खिंची-खिंची, बेजान और कभी-कभी खुजलीदार भी लगने लगती है.

अगर गर्मियों में आपकी स्किन भी ड्राई हो जाती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स अपनाकर आप त्वचा की नमी को बनाए रख सकते हैं और उसे हेल्दी व ग्लोइंग बना सकते हैं.

खूब पानी पिएं

गर्मियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसका असर स्किन पर भी दिखाई देता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है. कोशिश करें कि रोजाना कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं.

गर्मियों में चेहरे पर कैसा मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए?

कई लोग गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत स्किन को और ज्यादा ड्राई बना सकती है. गर्मियों में हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. इससे त्वचा को जरूरी नमी मिलती है और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है.

बार-बार फेस वॉश क्यों नहीं करना चाहिए?

पसीना और चिपचिपाहट की वजह से लोग दिन में कई बार चेहरा धो लेते हैं. लेकिन बार-बार फेस वॉश करने से स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर हट जाती है, जिससे त्वचा सूखी हो सकती है. दिन में 2–3 बार ही हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करना बेहतर होता है.

किन नेचुरल चीजों से स्किन हो सकती है सॉफ्ट?

ड्राई स्किन के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है. यह त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करता है. इसके अलावा आप दही, शहद या खीरे का फेस पैक भी लगा सकते हैं. ये चीजें स्किन को नैचुरल तरीके से मॉइस्चर देती हैं.

धूप से त्वचा को बचाएं

गर्मियों की तेज धूप भी स्किन को ड्राई बना सकती है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं. साथ ही टोपी, छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करके त्वचा को धूप से बचाएं. इससे स्किन की नमी बनी रहती है और टैनिंग से भी बचाव होता है.


अगला लेख