सिर्फ 3 चीजों से सोने जैसा चमकेगा चेहरा! क्या आपने ट्राई किया Roshni Chopra का वायरल Golden Glow Facial?
हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. इसके लिए लोग पार्लर में महंगे फेशियल भी करवाते हैं, लेकिन आप चेहरे पर सोने जैसा निखार पाने के लिए घर पर ही गोल्डन ग्लो फेशियल कर सकते हैं.
चेहरे पर निखार पाने के लिए फेशियल सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है. हालांकि, ज्यादातर लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल भी करवाते हैं, लेकिन अब आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चेहरे पर सोने जैसा निखार पाने के लिए आप गोल्डन ग्लो फेशियल कर सकते हैं.
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और होस्ट रोशनी चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘गोल्डन ग्लो फेशियल’ करती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं घर बैठे कैसे करें फेशियल.
गोल्डन ग्लो फेशियल के लिए चीजें
इस आसान फेशियल को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. किचन में मौजूद तीन चीजें ही काफी हैं.
- 5–6 केसर के धागे (हल्के से कुचले हुए)
- एक चुटकी हल्दी
- थोड़ा सा ठंडा दूध
- इन तीनों चीजों को मिलाकर एक मिक्सचर तैयार कर लें.
घर पर कैसे करें गोल्डन ग्लो फेशियल?
- इस फेशियल को लगाने का तरीका भी बेहद आसान है.
- सबसे पहले केसर, हल्दी और दूध को अच्छी तरह मिला लें.
- अब कॉटन पैड को इस मिक्सचर में भिगो लें.
- कॉटन से चेहरे पर हल्के हाथों से इसे लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें.
- चाहें तो कुछ मिनट के लिए कॉटन पैड को चेहरे पर रख भी सकते हैं ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके.
- पेस्ट को चेहरे पर सूखने दें.
- इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.
- ध्यान रखें कि चेहरे को धोते समय साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल न करें.
फेशियल के फायदे
1. केसर से आता है नेचुरल ग्लो
केसर को लंबे समय से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है. माना जाता है कि यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर नैचुरल चमक आ सकती है.
2. हल्दी से मिलती है सुकून और साफ त्वचा
हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को शांत रखने और उसे साफ दिखाने में मदद कर सकते हैं. इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है.
3. दूध करता है हल्का एक्सफोलिएशन
दूध त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है और हल्के एक्सफोलिएशन की तरह काम कर सकता है, जिससे डेड स्किन हटने में मदद मिलती है.
इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- इस तरह के घरेलू फेशियल का इस्तेमाल हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में लगाने से त्वचा पर उल्टा असर भी पड़ सकता है.
- अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही, इस फेशियल को रोजाना की बजाय कभी-कभी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.




