Begin typing your search...

ये घरेलु चीजें दिलाएंगी मुंह के छाले से राहत

मुंह के छाले ज्यादातर खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन दर्द से आराम पाने और जल्दी ठीक होने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं।

ये घरेलु चीजें दिलाएंगी मुंह के छाले से राहत
X
( Image Source:  meta ai )
निशा श्रीवास्तव
निशा श्रीवास्तव

Updated on: 16 Oct 2025 10:22 PM IST

मुंह के छाले आपको भी कभी न कभी जरूर हुए होंगे। मुंह के छाले से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं। यह एलर्जी, हॉर्मोन्स में बदलाव, पेट के इंनफेक्शन से हो सकता है। यही नहीं दांत से मुंह के अंदर खरोंच लगना या किसी कारण बस गाल कटने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं। कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए इसके बारे में अच्छे से जान लेते हैं।

इसे मेडिकल लैंग्वेज में कैंकर सोर (Canker sore) भी कहा जाता है। छाले की तकलीफ कभी कभी बर्दाश्त से बाहर हो जाती है।

मुंह के छाले ज्यादातर खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाते हैं और इसके लिए इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन दर्द से आराम पाने और जल्दी ठीक होने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। पेट के इनफेक्शन से ये ज्यादा होता है इसलिए पेट साफ करने के बारे में सोचने की जरूरत है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी का पौधा आसानी से उपलब्ध होता है। तुलसी काफी लाभकारी है। इससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। तुलसी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए इसके पत्ते को दिन में दो बार पांच पत्ते खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।

खसखस

इसके अलावा एक चम्मच सुबह खाली पेट खसखस को गर्म पानी के साथ लेने से भी मुंह के छाले ठीक होते हैं और जल्द आराम मिलता है।

नारियल तेल

नारियल के तेल से भी मुंह के छाले को खत्म किया जा सकता है। नारियल तेल को पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। ये पेट को ठंडा रखता है और मुंह के छाले ठीक करता है।

मुलेठी

मुलेठी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मुंह के छालों में राहत देता है। मुलेठी को पीस कर इसे एक छोटे चम्मच शहद के साथ मिलकर मुंह में हुए छालों लगाएं।

हल्दी

हल्दी हर घर में मिलता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पानी मिक्स कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें और इसे मुंह के छाले पर लगाएं। और 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें।

अगला लेख