बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनके खानपान में शामिल करें ये चीजें
बच्चों के सही विकास के लिए उनके खानपान का सही होना बेहद जरूरी है। खासकर, उनके खाने में ऐसी चीजें जरूर शामिल होनी चाहिए, जिनसे इम्यूनिटी बढ़ती है। कच्ची उम्र में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है।

बच्चों के सही विकास के लिए उनके खानपान का सही होना बेहद जरूरी है। खासकर, उनके खाने में ऐसी चीजें जरूर शामिल होनी चाहिए, जिनसे इम्यूनिटी बढ़ती है। कच्ची उम्र में शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। यही वजह है कि चाहे मौसम का बदलना हो या फिर प्रदूषण का बढ़ना, बच्चों की तबीयत जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें उनके खानपान में शामिल करने आप उनकी इम्यूनिटी को सही तरीके से बढ़ा सकते हैं।
बीज
सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, तिल, चिया सीड्स और कद्दू के बीज बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बढ़ाने का काम करते हैं। इन बीजों से शरीर को फाइबर, पोलीसैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड फैट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई मिलता है। बच्चों को सलाद, स्मूदी या स्नैक की तरह इन बीजों को खिलाया जा सकता है।
अदरक
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक इम्यूनिटी मजबूत बनाने का काम करता है। अदरक खाने पर मौसमी दिक्कतें दूर रहती हैं। अदरक का पानी, सब्जी में अदरक या फिर स्टफ्ड परांठे में थोड़ा अदरक मिलाकर बच्चे को खिलाया जा सकता है।
दही
इम्यूनिटी मजबूत बनाने में दही के भी फायदे नजर आते हैं। दही में विटामिन डी, पौटेशियम, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। दही खाने वाले बच्चों को जुकाम लगने या गला खराब होने की संभावना कम होती है।
ब्रोकोली
विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्रोकोली बच्चों की सेहत के लिए अच्छी होती है। ब्रोकोली यूं तो बच्चों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगती लेकिन इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। ऐसे में बच्चे को ब्रोकोली सूप, पास्ता या सब्जी में छिपाकर खिलाई जा सकती है।
बेरीज
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज, रैस्पबेरीज और ब्लैकबेरीज बच्चों को दुरुस्त रखती है।