Begin typing your search...

कैसे बनें Miss Universe? FAQ में जानें कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे होता है सेलेक्शन

Miss Universe बनने के लिए पहले अपने देश की नेशनल ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होता है. मिस यूनिवर्स बनने के लिए उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए.

Kaziah Liz Mejo
X
( Image Source:  instagram-@pageantomania )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत1 Mins Read

Updated on: 24 Aug 2026 4:58 PM IST

केरल की रहने वाली की कजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 बनकर देश का नाम रोशन कर दिया है. क्या आपका भी मिस यूनिवर्स बनने का सपना है? तो सिर्फ खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं है. इस कॉम्पिटिशन में शामिल होने के लिए उम्र, कॉन्फिडेंस और खुद को अच्छे तरीके से पेश करने जैसी कई जरूरी बातें देखी जाती हैं.

मिस यूनिवर्स के मंच तक पहुंचने के लिए पहले नेशनल लेवल की ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सेलेक्ट होना पड़ता है. इसके बाद इंटरव्यू, सेमीफाइनल, इवनिंग गाउन और सवाल-जवाब जैसे राउंड से गुजरना होता है, जिसके बाद विजेता चुनी जाती है.

मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में 18 से 27 साल की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं. भारत में Miss Universe India के ऑनलाइन फॉर्म के जरिए अप्लाई किया जा सकता है.

मिस यूनिवर्स में सीधे हिस्सा नहीं लिया जाता है. पहले अपने देश की नेशनल लेवल की ब्यूटी कॉन्टेस्ट को पास करना होता है.

शुरुआती सेलेक्शन के बाद सेमीफाइनल में रैंप वॉक के जरिए कंटेस्टेंट्स का कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी और मंच पर खुद को पेश करने का तरीका परखा जाता है.

सेमीफाइनल के इवनिंग गाउन राउंड में कंटेस्टेंट्स गाउन पहनकर रैंप पर अपना जलवा दिखाती हैं. इसी परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है.

फाइनल में पहुंचने के बाद जज कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते हैं, जहां उनकी सोच, समझ, आत्मविश्वास और जवाब देने का तरीका देखा जाता है.

आखिरी राउंड के बाद सबसे ज्यादा नंबर पाने वाली कंटेस्टेंट मिस यूनिवर्स बनती है, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली प्रतिभागियों को फर्स्ट और सेकंड रनर-अप का खिताब मिलता है.

FAQ
अगला लेख