Diwali Outfit Ideas for Men: कुर्ता, शर्ट या नेहरू जैकेट? आपकी स्किन पर कौन सा रंग करेगा सूट, Sakshi Bhogal ने दिए ये गजब के फैशन टिप्स
दिवाली पर लड़कों के लिए कौन सा आउटफिट और कलर रहेगा बेस्ट? जानें Personality Transformation की कोच साक्षी भोगल लांबा से कुर्ता, शर्ट, नेहरू जैकेट और स्किन टोन के हिसाब से फैशन टिप्स.
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घर की सजावट, मिठाइयों और पूजा की तैयारियों के साथ एक सवाल सबसे ज्यादा परेशान करता है- इस बार दिवाली पर क्या पहनें, जिससे लुक सबसे अलग और शानदार नजर आए? खासकर युवाओं के बीच दिवाली आउटफिट को लेकर काफी क्रेज रहता है. कोई अपनी पसंद का कुर्ता तलाशता है, तो कोई कपड़ों के रंग और स्टाइल को लेकर कन्फ्यूज रहता है. आखिर कौन सा कलर किस पर अच्छा लगेगा? कुर्ता पहनें या कुछ मॉडर्न ट्राई करें? और ऐसा क्या पहनें कि दीवाली की तस्वीरों और सेल्फी में हर किसी की नजर आप पर टिक जाए?
अब वह दौर नहीं रहा जब त्योहार पर बस चमकीला कुर्ता पहनना ही फैशन माना जाता था. Gen Z से लेकर युवाओं तक, हर कोई अपने लुक में स्टाइल, सादगी और क्लास का बेहतर कॉम्बिनेशन चाहता है. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी दिवाली फैशन और आउटफिट्स के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं.
इसी सिलसिले में पुरुषों की ग्रूमिंग, स्टाइल और आत्मविश्वास से जुड़े फैशन टिप्स देने वाली मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साक्षी भोगल लांबा (Sakshi Bhogal Lamba) ने स्टेट मिरर हिंदी से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस दिवाली लड़कों को क्या पहनना चाहिए, किन रंगों से बचना चाहिए और सिंपल से लेकर मॉडर्न और Gen Z लुक तक कैसे अपना स्टाइल बेहतर बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं, इस दीवाली आपका आउटफिट कैसा होना चाहिए.
इस दिवाली क्या पहने?
साक्षी भोगल लांबा के मुताबिक, अब त्योहारों पर पुराने जमाने वाली चमक-धमक और भड़कीले कपड़े पहनने का चलन धीरे-धीरे पीछे छूट रहा है. आजकल लड़के भी अपने आउटफिट में सादगी के साथ स्टाइल और क्लास को प्रायोरिटी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर कोई लड़का दिवाली पर बेहद सिंपल और एलिगेंट लुक रखना चाहता है, तो वह शर्ट और ट्राउजर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकता है. इसके अलावा फॉर्मल आउटफिट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो आपको बिना ज्यादा तामझाम के स्मार्ट और आकर्षक लुक देगा. वहीं, अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करते हैं, तो सिल्क कुर्ता, एथनिक वियर और नेहरू जैकेट को अपने आउटफिट का हिस्सा बना सकते हैं. ये सभी विकल्प दिवाली जैसे त्योहार के लिए काफी अच्छे हैं.
सांवले और गोरे लड़कों पर सूट करेगा ये कलर
साक्षी ने कपड़ों के रंगों को लेकर भी खास टिप्स दिए. उनके मुताबिक, जिन लड़कों की स्किन टोन डस्की यानी सांवली है, वे रस्ट कलर ट्राई कर सकते हैं. वहीं, फेयर स्किन टोन वाले लड़कों पर ऑरेंज कलर काफी अच्छा लग सकता है. इसके अलावा नेवी ब्लू भी एक ऐसा रंग है, जिसे अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से स्टाइल किया जा सकता है. यानी सही रंग और आउटफिट का चुनाव करके आप इस दिवाली सिंपल रहते हुए भी सबसे अलग नजर आ सकते हैं.




