उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जल्द ही गाजियाबाद की मेघना चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस रिश्ते की शुरुआत अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी. स्कूल में शुरू हुई दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई. मेघना ने आगे चलकर विदेश में कानून की पढ़ाई की, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा. अब करीब 14 साल पुरानी इस दोस्ती को नया नाम मिलने जा रहा है. 14 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी प्रस्तावित है. दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.