Begin typing your search...

दुआ संग फोटो में छाईं Deepika, 48,580 हजार के लेस टॉप और फ्लेयर्ड पैंट में दिखा स्टाइलिश अंदाज, जानें किस ब्रांड का है आउटफिट

बेटी दुआ के साथ तस्वीर में दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस एक बार फिर दिल जीत रहा है. व्हाइट लेस आउटफिट में उनका क्लासी और एलिगेंट अंदाज ऐसा है कि नजरें ठहर जाएं.

Deepika Padukone
X
( Image Source:  instagram-@deepikapadukone )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 Sept 2026 9:29 AM IST

दीपिका पादुकोण ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दुआ और पति रणवीर सिंह संग फोटो पोस्ट की. इन फोटोज में दीपिका का अंदाज एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है. सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट व्हाइट लेस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आईं. खुले बालों और हल्की ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को ऐसा रखा कि उनकी सादगी ही सबसे ज्यादा खास लगी.

दीपिका ने ₹48,580 का लेस टॉप और फ्लेयर्ड पैंट सेट पहना है. आउटफिट का स्टाइलिश डिजाइन और दीपिका का ग्रेसफुल अंदाज मिलकर उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. खास बात ये है कि यह खूबसूरत ड्रेस Deme Love ब्रांड की है.

दीपिका पादुकोण ने क्या पहना?

instagram-@deepikapadukone

दीपिका ने सफेद रंग का लेस को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है. उनके आउटफिट में हाई नेक वाला टॉप शामिल है, जिसमें सामने की तरफ कट-आउट डिटेल दी गई है. यह छोटा सा डिजाइन उनके लुक को काफी मॉडर्न और स्टाइलिश बना रहा है. टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग लेस की फ्लेयर्ड पैंट पहनी है, जिससे पूरा आउटफिट एक जैसा और बेहद एलिगेंट नजर आ रहा है.

किस ब्रांड का है आउटफिट?

दीपिका का यह खूबसूरत आउटफिट फैशन ब्रांड Deme Love का है. उन्होंने ब्रांड का कियाना व्हाइट लेस हाई-नेक टॉप और इसके साथ मैचिंग लेस फ्लेयर्ड पैंट पहनी है. इस पूरे सेट की कीमत करीब 48,580 रुपये है. यानी देखने में हल्का और आरामदायक लगने वाला यह आउटफिट कीमत के मामले में काफी खास है.

खुले बालों ने बढ़ाई खूबसूरती

instagram-@deepikapadukone

दीपिका ने अपने इस लुक को बहुत ज्यादा सजाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने बालों को खुला रखा, जिससे उनका लुक नेचुरल और सॉफ्ट दिखाई दिया. हाथों में पहनी गई अंगूठियों ने उनके स्टाइल को थोड़ा और निखार दिया. उन्होंने मेकअप को भी ज्यादा भारी नहीं रखा, जिससे पूरा ध्यान उनके खूबसूरत सफेद आउटफिट पर ही जाता है.

कैसे करें लुक रिक्रिएट?

instagram-@deepikapadukone

प्रेग्नेंट महिलाएं दीपिका के इस लुक को ढीले-फिटिंग व्हाइट लेस टॉप और फ्लेयर्ड पैंट के साथ आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं. पेट पर ज्यादा टाइट कपड़े लेने के बजाय मेटरनिटी को-ऑर्ड सेट चुनें, जो बंप के लिए आरामदायक हो. बजट में भी ऐसे ऑप्शन मिल रहे हैं, जैसे Nykaa Fashion पर व्हाइट लेस टॉप और वाइड-लेग पैंट सेट करीब ₹900 में दिख रहा है.

अगला लेख