कौन हैं Siza Shannon? मिर्जापुर में ‘मालती भाभी’ बनकर हुईं वायरल, मुन्ना भईया के साथ एक सीन ने मचाया तहलका
मॉडलिंग से एक्टिंग में कदम रखने वाली सिजा शैनन इन दिनों ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में मालती भाभी बनकर छाई हुई हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है.
मिर्जापुर: द मूवी फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक हर किसी ने बेहतरीन काम किया है. पुराने चेहरों के बीच एक नई एक्ट्रेस ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. फिल्म में 'मालती भाभी' के किरदार में नजर आईं सिजा शैनन की एक गिनती वाली सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
इसके बाद लोग इंटरनेट पर लगातार यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर ये कौन हैं. सिजा शैनन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी से की है.
कौन हैं सिजा शैनन?
instagram-@sizashannon_
instagram-@sizashannon_
सिजा शैनन एक एक्ट्रेस और फैशन मॉडल हैं. फिल्मों में आने से पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में काम कर चुकी हैं. उनकी लंबी हाइट और अलग लुक ने उन्हें मॉडलिंग में पहचान दिलाई. अब 'मिर्जापुर' जैसी चर्चित फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ दी है.
कहां से पढ़ी हैं सिजा सैनन?
instagram-@sizashannon_
instagram-@sizashannon_
सिजा शैनन ने एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. पढ़ाई के साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी थी. इसके लिए उन्होंने Film and TV Connection से एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली, जहां फिल्म और टीवी में काम करने के लिए कलाकारों को तैयार किया जाता है. सिजा का मॉडलिंग में भी एक्सपीरियंस है और वह कैमरे के सामने काम कर चुकी हैं. मॉडलिंग से मिले अनुभव और एक्टिंग की ट्रेनिंग का फायदा उन्हें फिल्मों में भी मिला.
इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स
instagram-@sizashannon_
instagram-@sizashannon_
‘मिर्जापुर’ में नजर आने के बाद सिजा शैनन की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 34.3 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके अकाउंट पर अब तक करीब 39 पोस्ट हैं, जबकि वह खुद 153 लोगों को फॉलो करती हैं. फिल्म के वायरल सीन के बाद सिजा को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. अब उनके फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और पोस्ट भी देख रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी पहले से ज्यादा चर्चा में आ गई है.
मिर्जापुर: द मूवी के बारे में
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों में दुनियाभर में 154 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसमें नजर आ रहे नए कलाकार भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में इस बार कई नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. इनमें सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं, पुराने पसंदीदा कलाकारों में अली फजल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल भी अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं.




