Begin typing your search...

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क के बाद बवाल, आम्रपाली से भिड़ीं अरिश्फा खान, किन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

कैप्टेंसी की रेस खत्म होते ही बिग बॉस के घर में नया खेल शुरू हो गया. आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की बहस ने माहौल गरमा दिया, वहीं पहली नॉमिनेशन लिस्ट में कनिका मान, उदिति सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल के नाम सामने आए.

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क के बाद बवाल, आम्रपाली से भिड़ीं अरिश्फा खान, किन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार
X
( Image Source:  youtube- JioHotstar Reality )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 9 Sept 2026 10:09 AM IST

बिग बॉस 20 का तीसरा एपिसोड भी काफी मजेदार रहा. कैप्टेंसी टास्क खत्म होते ही घर में असली ड्रामा शुरू हो गया. तीसरे एपिसोड में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच उम्र को लेकर कही गई एक बात पर बहस छिड़ गई. मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसके बाद लाइफलाइन बचाने का खेल भी हुआ, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को दूसरों की लाइफलाइन छीनने की पावर मिली.

वहीं, एपिसोड के आखिर में इस हफ्ते के पहले नॉमिनेशन भी सामने आ गए. कनिका मान, उदिति सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल पर अब घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है. यानी आने वाले दिनों में इन चारों की किस्मत दर्शकों के वोट पर टिकी होगी.

कौन जीता कैप्टेंसी टास्क?

कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर को संचालक बनाया गया था. हालांकि, वह कई बार कंफ्यूज नजर आए, लेकिन फिर यह टास्क सही तरीके से पूरा हुआ. वहीं, आखिर में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए इस टास्क में आगे रह गए.

किसे लाइफलाइन बचाने का मिला मौका

कैप्टेंसी टास्क के बाद बिग बॉस ने जीते हुए कंटेस्टेंट को रूम में मिलाया . वहां उनके सामने दो दरवाजे थे- एक पर '2' और दूसरे पर 'X' लिखा था. '2' वाला दरवाजा चुनने पर एक्सट्रा लाइफलाइन मिल सकती थी, जबकि 'X' का मतलब अपनी लाइफलाइन गंवाना था. कंटेस्टेंट्स के पास पहले से दो लाइफलाइन थीं, इसलिए इस बार 'X' वाला ऑप्शन चुना गया. अब तीनों को किसी एक कंटेस्टेंट को निशाना बनाकर उसकी लाइफलाइन खत्म करनी थी. आसिफ ने आम्रपाली- अरिशफा विवाद को देखते हुए अरिशफा को चुना. गुल्लू ने उदिति सिंह और यंग डीएसए ने कनिका मान की लाइफलाइन छीन ली.

आम्रपाली और अरिशफा में क्यों हुआ झगड़ा?

टास्क के बाद घर में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने फिल्म 'राज' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब घर में मौजूद कई सदस्य पैदा तक नहीं हुए थे. आम्रपाली की यह बात अरिशफा को पसंद नहीं आई. उन्होंने इसे अपनी उम्र को लेकर किया गया मजाक माना और आम्रपाली पर एज-शेमिंग का आरोप लगा दिया. आम्रपाली ने सफाई दी कि उनका मकसद अरिशफा को नीचा दिखाना नहीं था, लेकिन बात संभलने के बजाय और बिगड़ गई. मामला तब और गरमा गया जब आम्रपाली ने अरिशफा को 'सोर लूजर' कह दिया.

कौन हुआ पहले हफ्ते में नॉमिनेट?

एपिसोड के आखिर में इस हफ्ते के नॉमिनेशन की तस्वीर भी साफ हो गई. कनिका मान, उदिति सिंह, अरिशफा खान और लव गिल नॉमिनेट हुए हैं. अब इनमें से किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना पड़ सकता है, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

अगला लेख