स्टार फेस नहीं रिजल्ट चाहिए...Shark Tank जज ने दीपिका-कृति के ब्रांड्स पर कह दी बड़ी बात
बॉलीवुड सितारों के स्किनकेयर ब्रांड्स पर Shark Tank India की जज शैली मेहरोत्रा ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि आज के ग्राहक सिर्फ स्टारडम नहीं, बल्कि प्रोडक्ट की क्वालिटी और इंग्रीडिएंट्स को महत्व देते हैं.
आजकल बॉलीवुड के सितारे सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहते. वे अपनी आय के नए-नए सोर्स ढूंढ रहे हैं. एक्टिंग के साथ-साथ अब वे बिजनेस में भी कदम रख रहे हैं. खासकर स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के फिल्ड में सेलिब्रिटी ब्रांड्स की भरमार है. दीपिका पादुकोण, कृति सैनन और मीरा कपूर जैसी एक्ट्रेस ने अपना अपना स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च कर दिया है और वे सोशल मीडिया पर इनका खूब प्रमोट भी कर रही हैं. लेकिन क्या सिर्फ फेमस होने भर से कोई ब्रांड सफल हो जाता है? इस सवाल का जवाब शार्क टैंक इंडिया की जज शैली मेहरोत्रा ने हाल ही में दिया है. शैली खुद एक स्किनकेयर ब्रांड की मालकिन हैं, इसलिए वे इस फिल्ड की अच्छी समझ रखती हैं.
सोहा अली खान के यूट्यूब चैनल पर हुई एक खास बातचीत में शैली ने खुलकर अपनी राय रखी. जब उनसे दीपिका पादुकोण, कृति सैनन और मीरा कपूर के स्किनकेयर ब्रांड्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा विचार है.' शैली ने आगे समझाया कि लगभग 15 साल पहले लोग सेलिब्रिटी के चेहरे और नाम देखकर प्रोडक्ट खरीद लिया करते थे. लेकिन अब दौर बदल गया है. आज का कस्टमर बहुत अवेयर और समझदार हो गया है. लोग अब पैकेट पर लगी तस्वीर देखने के बजाय लेबल अच्छे से पढ़ते हैं. वे यह जानना चाहते हैं कि प्रोडक्ट में कौन-कौन सी इंग्रीडिएंट्स है, इसका फॉर्मूला क्या है और उनकी स्किन पर यह कितना असरदार साबित होगा.
कस्टमर बस स्टार फेस नहीं देखते
शैली ने कहा, 'ब्रांड उनके नाम से जुड़ा है शायद शुरू में थोड़ा बहुत बिक भी जाए. लेकिन लंबे समय तक सिर्फ नाम के भरोसे टिकना मुश्किल है. आज कंज्यूमर सिर्फ सेलिब्रिटी फेस नहीं, बल्कि प्रोडक्ट का असली परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं.' सोहा अली खान ने पूछा कि क्या लोग अब भी सेलिब्रिटी के विज्ञापन देखकर प्रोडक्ट खरीदते हैं? इस पर शैली ने शहरों के आधार पर अंतर बताया. उन्होंने कहा कि दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में अभी भी सेलिब्रिटी इफेक्ट काम करता है. वहां के लोग सेलिब्रिटी जैसा दिखना चाहते हैं इसलिए उनके ब्रांड की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं. लेकिन मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में अवेयरनेस का लेवल बहुत हाई है. यहां लोग प्रोडक्ट की क्वालिटी, इंग्रीडिएंट्स और रिजल्ट पर फोकस करते हैं. मीरा कपूर के ब्रांड का जिक्र करते हुए शैली ने कहा, 'लोग इसे सिर्फ इसलिए नहीं खरीदेंगे क्योंकि मीरा इससे जुड़ी हैं. अगर प्रोडक्ट सच में अच्छा परफॉर्म करेगा, तभी लोग बार-बार खरीदेंगे.'
कृति सेनन और दीपिका पादुकोण के फेमस ब्रांड
दीपिका ने साल 2022 में 82°E लॉन्च किया था. यह एक प्रीमियम स्किनकेयर ब्रांड है जो क्लीन ब्यूटी, वीगन और क्रुएल्टी-फ्री प्रोडक्ट्स पर फोकस करता है. ब्रांड का नाम भारत के माध्यम रेखांश (82°E longitude) से लिया गया है। इसमें भारतीय जड़ी-बूटियों और नैचुरल एक्टिव्स (जैसे अश्वगंधा, हल्दी, लोटस, गोटू कोला आदि) का इस्तेमाल किया जाता है.
पॉपुलर प्रोडक्ट्स:
Lotus Splash Cleanser
Turmeric Shield Sunscreen
Gotu Kola Dew Toner
Sandalnut Bloom Moisturizer
Licorice Beam Sunscreen Gel
कृति सेनन का ब्रांड है Hyphen - जिसे उन्होंने 2023 के आसपास लॉन्च किया था. यह एक किफायती लेकिन रिजल्ट-ओरिएंटेड स्किनकेयर ब्रांड है. इसमें नैचुरल और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर सरल और असरदार प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. ब्रांड को 'स्किनकेयर को आसान और मजेदार बनाना' का टैगलाइन दिया गया है. यह बजट फ्रेंडली होने के साथ अच्छे रिजल्ट्स देता है.
पॉपुलर प्रोडक्ट्स:
Double Shot Radiance Serum
Barrier Care Face Cream
Golden Hour Glow Serum
All I Need Sunscreen SPF 50




