Begin typing your search...

जिस बद्रीनाथ में शंख तक नहीं बजता, वहां हुआ DJ कॉन्सर्ट और नाच-गाना, जानें इतनी ऊंचाई पर क्यों है खतरनाक, हेल्थ पर क्या असर?

बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट और नाच-गाने को लेकर विवाद छिड़ गया है, जहां धार्मिक परंपराओं के चलते शंख बजाने पर भी रोक है. इतनी ऊंचाई पर तेज डांस करने से सांस फूलने, दिल की धड़कन बढ़ने, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

जिस बद्रीनाथ में शंख तक नहीं बजता, वहां हुआ DJ कॉन्सर्ट और नाच-गाना, जानें इतनी ऊंचाई पर क्यों है खतरनाक, हेल्थ पर क्या असर?
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 26 Sept 2026 1:28 PM IST

बद्रीनाथ धाम में हुए एक कल्चरल इवेंट के वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया है. दरअसल जिस जगह पर शंख तक बजाने की मनाही है. वहां इतना बड़ा कॉन्सर्ट होना हैरानी की बात है. कॉन्सर्ट में तेज गाने के बीच लोगों के नाचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिस पर धार्मिक लोगों और कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई. वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थल पर ऐसे आयोजन को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार से इस तरह के कार्यक्रमों पर ध्यान देने की अपील की है.

वहीं, बद्रीनाथ जैसी ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर तेज नाचना शरीर के लिए आसान नहीं होता है. ऊंचाई बढ़ने पर हवा में ऑक्सीजन का दबाव कम हो जाता है, इसलिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. ऐसे में लंबे समय तक तेज डांस करने पर जल्दी सांस फूलना, दिल की धड़कन बढ़ना, सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी परेशानी हो सकती है.

मुरली मनोहर जोशी ने क्या कहा?

कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थल पर तेज संगीत या DJ कार्यक्रम की अनुमति देना वहां की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा से जुड़ा सवाल है. जोशी ने यह भी कहा कि हिमालयी क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से आध्यात्मिक और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की अपील की.

ज्यादा ऊंचाई पर नाचने से सेहत पर क्या असर?

इस पूरे विवाद के बीच ज्यादा ऊंचाई पर तेज काम करने से सेहत पर पड़ने वाले असर की भी बात हो रही है. बद्रीनाथ समुद्र तल से 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर है. इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन कम होती है, इसलिए शरीर को वहां के मौसम और वातावरण के हिसाब से ढलने में कुछ समय लग सकता है.

चक्कर आना और कमजोरी

ऐसी ऊंची जगह पर पहुंचकर अगर कोई व्यक्ति लगातार तेज डांस करे या ज्यादा मेहनत वाला काम करे, तो उसे कई तरह की दिक्कत हो सकती है. जल्दी सांस फूल सकती है, दिल तेजी से धड़क सकता है और सिरदर्द, चक्कर या ज्यादा थकान महसूस हो सकती है.

माउंटेन सिकनेस

माउंटेन सिकनेस हो सकती है. यानी अगर कोई व्यक्ति ऊंचाई वाली जगह पर पहुंचते ही तेज नाचने या उछल-कूद करने लगे, तो उसे ऊंचाई के कारण होने वाली बीमारी हो सकती है. शरीर को वहां के माहौल में ढलने का समय न मिलने पर सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

अगला लेख