विराट कोहली के संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक उनका सफर कैसा रहेगा और उसके बाद उनके करियर को लेकर क्या तस्वीर बन सकती है, यह सवाल फैंस के बीच चर्चा में है. कोहली का आखिरी मैच कब हो सकता है, क्या वह 2027 वर्ल्ड कप के बाद भी क्रिकेट खेलेंगे और आखिर उनके भविष्य को लेकर इतनी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? इन सभी सवालों के बीच यह जानना भी जरूरी है कि उनके मौजूदा करियर और भविष्य को लेकर अभी तक क्या जानकारी सामने आई है. क्या अभी से ‘गुडबाय’ कहना जल्दबाजी होगी?