आखिर कैसे बंदर को लग गई शराब की लत, झारखंड के वायरल वीडियो के बाद सामने आई बड़ी कहानी, नशे में पड़ा दिखा Monkey
झारखंड की राजधानी रांची से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक बंदर शराब की दुकान में घुसकर बोलत तोड़कर शराब पीने लगता है. कुछ देर बाद बंदर वहीं लेट जाता है.
Monkey Drinking Alcohol
सोशल मीडिया पर इन दिनों झारखंड का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर शराब की दुकान में बेहोश होकर लेटा दिखता है. राजधानी रांची में ये घटना देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. जानकारी के मुताबिक रांची के ओरमांझी चौक पर स्थित शराब की दुकान में अचानक एक बंदर घुस आता है. काफी कोशिश करने के बाद भी बंदर बाहर नहीं जाता है उसको बिस्कुट तक दिया जाता है खाने के लिए, लेकिन वह नहीं जाता है.
इसके बाद बंदर एक शराब की बोतल तोड़कर उसको पीना शुरू कर देता है. थोड़ी देर के बाद ही बंदर नशे की हालत में वहीं दुकान में बेहोश हो जाता है. अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर बंदर को शराब की लत लगी कैसे? इसको लेकर आस-पास के लोगों ने भी कुछ जानकारी दी है.
क्या बोले स्थानीय लोग?
स्थानीय दुकानदारों और लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस बंदरिया को फेंकी गई शराब की बोतलों में बची शराब चाटते हुए देखा जा रहा था. इसी वजह से स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि उसे शराब पीने की आदत पड़ गई थी.
क्या सच में शराब पीते हैं बंदर?
इंसानों के करीब रहने वाले बंदरों और दूसरे प्राइमेट्स के शराब पीने की घटनाएं कभी-कभी सामने आती रहती हैं. जंगली प्राइमेट्स आम तौर पर फलों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन जब वे इंसानी बस्तियों के आसपास रहने लगते हैं तो उन्हें शराब जैसी चीजों तक भी पहुंच मिल सकती है.
दुकान में घुसने के बाद क्या हुआ?
दुकान में घुसने के बाद कर्मचारियों ने बंदरिया को बाहर भगाने की कोशिश की. उसका ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए उसे बिस्कुट भी दिए गए, लेकिन वह वहां से जाने के बजाय शराब की बोतल तक पहुंच गया. बताया गया कि बंदर ने वोदका की बोतल तोड़ दी और उसमें मौजूद शराब पी गया.




