प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति और उनके लंबे राजनीतिक सफर को लेकर वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र पुंडीर ने कई अहम बातें साझा की हैं. उन्होंने मोदी के गुजरात से लेकर दिल्ली तक के सफर और बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र किया. पुंडीर का कहना है कि समय के साथ मोदी ने खुद को राजनीतिक तौर पर बदला और विकसित किया, लेकिन मौजूदा दौर में उन्हें प्रधानमंत्री से ज्यादा उनके मंत्रियों के स्तर पर दबाव या थकान दिखाई देती है. बातचीत के दौरान उन्होंने 2004 में मोदी को लेकर हुई “पैकअप” वाली चर्चाओं का भी जिक्र किया. करीब 27 साल की रिपोर्टिंग के अनुभव के आधार पर पुंडीर ने मोदी के राजनीतिक सफर को समझने का अपना नजरिया सामने रखा.