इतना कंफ्यूजन क्यों है भाई! अनिल अरोड़ा या मेहता कौन हैं मलाइका के पिता?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदखुशी की। इसके बाद मीडिया में उनके सरनेम को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की डेथ हो गई है। इसके कारण पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस दुखद हादसे को लेकर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया, लेकिन उस पोस्ट के बाद लोगों में काफी कंफ्यूजन पैदा हो गयी है। पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि मलाइका के पिता का सर नेम अरोड़ा है या फिर मेहता? चलिए जानते हैं अनिल मेहता या अरोड़ा, कौन हैं मलाइका के पिता?
कौन हैं अनिल मेहता?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अनिल मेहता मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता हैं। वहीं, उनके बाइलॉजिकल पिता अनिल अरोड़ा हैं। अनील अरोड़ा पंजाब से थे, जो इंडियन मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वहीं मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली क्रिश्चन हैं।
क्यों मलाइका यूज करती हैं अरोड़ा सरनेम?
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनके पिता के बीच उम्र के फर्क पर सवाल उठाया। बता दें कि जब मलाइका 11 साल की थीं, तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था । इसके बाद वह और उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपनी मां के साथ मुंबई के चेंबूर में रहती थीं।
अनिल मेहता ने खुदखुशी करने से पहले कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आत्महत्या करने से पहले अनिल मेहता ने अपनी दोनों बेटियों से बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि "मैं थक गया हूं। इसके बाद लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि शायद वह निजी जीवन की समस्याओं से परेशान थे।
पुलिस ने रिपोर्ट में कही ये बात
पुलिस के अनुसार मलाइका की मां पत्नी जॉयस पॉलीकार्प ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सुबह 9 बजे लिविंग रूम में अपने पति की चप्पल देखी. जिसके बाद वह उन्हें ढूंढ़ने लगी. जॉयस को जब अनिल कहीं नजर नहीं आएं, तो वह बालकनी में गई। इसके बाद, जब उन्होंने नीचे देखा तो सिक्योरिटी गार्ड मदद के लिए चिल्ला रहे थें। तभी उन्हें एहसास हुआ की कुछ गलत हुआ है.