Begin typing your search...

मानसून में कपड़ों से आ रही सीलन की बदबू? ये 4 देसी हैक्स मिनटों में कर देंगे फ्रेश

बारिश के मौसम में कपड़ों का देर तक गीला रहना सीलन और बदबू की सबसे बड़ी वजह बन जाता है. अगर आप कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले उन पर बेकिंग सोडा का हल्का घोल स्प्रे कर दें.

मानसून में कपड़ों से आ रही सीलन की बदबू? ये 4 देसी हैक्स मिनटों में कर देंगे फ्रेश
X
( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 8 July 2026 8:00 PM IST

मानसून की बारिश गर्मी से तो राहत दिलाती है, लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी कपड़ों को सुखाने की होती है. धूप कम निकलने और हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से कपड़े देर से सूखते हैं, जिससे उनमें सीलन और गंदी बदबू आने लगती है. कई बार दोबारा धोने के बाद भी यह स्मैल आसानी से नहीं जाती है.

अगर आपके कपड़ों से भी बारिश के मौसम में अजीब-सी बदबू आने लगी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान देसी हैक्स इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. जैसे, कपड़ों को धोने के आखिरी पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाने से बदबू कम हो सकती है. वहीं, अलमारी में नीम की सूखी पत्तियां या कपूर रखने से कपड़ों में सीलन की गंध नहीं बसती.

कॉफी पाउडर से कैसे दूर करें बदबू?

अगर बारिश के मौसम में कपड़ों से सीलन या गंदी बदबू आने लगी है, तो अलमारी में एक छोटी कटोरी या सूती पोटली में कॉफी बीन्स या थोड़ा-सा कॉफी पाउडर रख दें. कॉफी आसपास की नमी और बदबू को सोखने में मदद करती है, जिससे कपड़ों में ताजगी बनी रहती है और अलमारी से भी हल्की-सी अच्छी खुशबू आने लगती है.

अखबार की शीट का कैसे करें यूज?

अगर कपड़े पूरी तरह सूख नहीं पाए हैं, तो उन्हें मोड़कर रखने से पहले उनके बीच एक साफ अखबार की शीट कुछ घंटों के लिए रख दें. अखबार अतिरिक्त नमी सोख लेता है, जिससे सीलन की बदबू बनने की संभावना कम हो जाती है.

लैवेंडर या नीम की सूखी पत्तियों की पोटली रखें

अलमारी या कपड़ों के बीच सूखी लैवेंडर, नीम की पत्तियां या कपूर की छोटी पोटली रख सकते हैं. इससे न सिर्फ कपड़े ताजा महकते हैं, बल्कि नमी के कारण आने वाली सीलन की गंध भी कम होती है.

क्या होता है फैब्रिक मिस्ट?

अगर कपड़े धोने का समय नहीं है, तो इस्त्री करने से पहले हल्का-सा फैब्रिक मिस्ट या पानी में गुलाब जल मिलाकर स्प्रे करें. इस्त्री की गर्मी के साथ कपड़ों की बदबू काफी हद तक कम हो जाती है और कपड़े लंबे समय तक फ्रेश महसूस होते हैं. बारिश के मौसम में कपड़ों को कभी भी हल्का गीला होने पर अलमारी में न रखें. जहां तक संभव हो, उन्हें अच्छी हवा या पंखे के नीचे पूरी तरह सुखाएं. अलमारी में समय-समय पर हवा लगने दें. इन छोटी आदतों से कपड़ों में सीलन और बदबू की समस्या काफी हद तक दूर रह सकती है.

अगला लेख