Begin typing your search...

60 साल पुराना, 48 कमरे और छोटा क्रिकेट मैदान, ऐसा है Sourav Ganguly का 40 करोड़ का घर

60 साल पुराना घर 48 कमरों, बड़े बगीचे और छोटे क्रिकेट मैदान के लिए मशहूर है. करीब 40 करोड़ रुपये की इस हवेली में सौरव गांगुली आज भी अपने परिवार के साथ रहते हैं.

sourav ganguly
X

कैसा है सौरव गांगुली का 40 करोड़ का घर 

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली सिर्फ अपने शानदार खेल ही नहीं, बल्कि अपने आलीशान पैतृक घर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कोलकाता के बेहाला इलाके में स्थित उनका यह घर करीब 60 साल पुराना है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस घर में 48 कमरे, बड़ा बगीचा और एक छोटा क्रिकेट मैदान भी है. गांगुली आज भी अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं.

दादा का 60 साल पुराने घर से क्या रिश्ता है?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में ‘दादा’ के नाम से मशहूर गांगुली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक कप्तानी से करोड़ों फैंस बनाए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया. लेकिन इस खास मौके पर बात उनके क्रिकेट सफर की नहीं, बल्कि कोलकाता स्थित उनके उस खास घर की, जहां उनका परिवार लंबे समय से रह रहा है.

क्या है परिवार की विरासत ?

कोलकाता के बेहाला इलाके में बना गांगुली का पैतृक घर करीब 60 साल से ज्यादा पुराना है. इसी घर में गांगुली अपनी पत्नी डोना, बेटी सना और परिवार के साथ रहते हैं। दुनिया भर में नाम कमाने के बाद भी उनका इस पुराने घर से लगाव कम नहीं हुआ है. यह घर अपनी पुरानी डिजाइन, बड़े कमरों और बंगाली संस्कृति की खास झलक के लिए मशहूर है. पुराने डिजाइन के साथ इसमें आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं सभी मिलकर इसी घर में अपने त्यौहार मानते हैं.

Wall of Fame

Photo Credit: No Broker

40 करोड़ के इस घर में कितने कमरे हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली के इस घर की लगभग कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है. उनके घर में 48 कमरे हैं. घर का बाहरी हिस्सा लाल और सफेद रंग की ट्रेडिशनल स्टाइल में बना है, जबकि अंदर के हिस्से में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे खूबसूरत और शांत माहौल देता है.

घर में क्रिकेट से जुड़ी कौन-कौन सी यादें हैं?

दादा के घर में एक खास जगह बनाई गई है, जिसे ‘वॉल ऑफ फेम’ कहा जाता है। यहां उनके क्रिकेट करियर की ट्रॉफियां हैं. यह जगह उनके शानदार सफर की याद दिलाती है. घर के पीछे एक बड़ा हरा-भरा बगीचा भी है, जहां कई तरह के पेड़-पौधे लगे हैं. इसके अलावा घर के बाहर एक छोटा क्रिकेट मैदान भी बनाया गया है, जहां गांगुली आज भी अपने पसंदीदा खेल से जुड़े रह सकते हैं.

अगला लेख