Begin typing your search...

खुद को CIA एजेंट बताकर राष्ट्रपति को लगाया करोड़ों का चूना! भारतीय मूल के कारोबारी का इंटरनेशनल 'महाठगी' खेल

X
जिस Indonesia के राष्ट्रपति से PM Modi मिले, उसे भारतवंशी Gaurav Shrivastava ने 425 Cr का चूना लगाया
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 8 July 2026 9:50 PM IST

फिल्मों में आपने कई बार ऐसे जासूस और ठग देखे होंगे जो अपनी फर्जी पहचान के दम पर सरकारों तक पहुंच बना लेते हैं. लेकिन इस बार ऐसी ही कहानी असल जिंदगी में सामने आई है. भारतीय मूल के कारोबारी गौरव श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का वरिष्ठ अधिकारी बताकर इंडोनेशिया के शीर्ष नेताओं का भरोसा जीता और कथित तौर पर अरबों डॉलर की रक्षा डील का जाल बिछा दिया. रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए इंडोनेशिया सरकार के साथ करीब 13.9 अरब डॉलर (करीब ₹1.32 लाख करोड़) की डिफेंस डील से जुड़ी योजनाएं तैयार कीं. अब इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है और अमेरिका में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.


अगला लेख