Bahraich Violence: दौड़ाओ..! भारी बवाल के बीच हालात काबू करने पिस्टल ले सड़क पर उतरे योगी के सुपरकॉप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामगोपाल मिश्रा छत पर लगे झंडे को हटाकर भगवा झंडा लगाते दिख रहा है। पीछे से लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी दुकान का है जहां पर उसकी हत्या की गई थी। माना जा रहा है कि ये वीडियो उसकी हत्या का अहम सुराग हो सकता है।

यूपी के बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल ने सांप्रदायिक तनाव और हिंसा का रूप ले लिया। इस वजह से पूरे प्रदेश में अराजकता फ़ैल गई। पहले विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमा पर पत्थरबाजी की गई। प्रतिमा खंडित होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया और लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने 24 साल के रामगोपाल मिश्रा को घर के अंदर ले गए। सबसे पहले उन्होंने रामगोपाल को पीटा और बाद में कई गोली मारकर हत्या कर दी। जब उसे बचाने के लिए राजन जब पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। राजन गंभीर घायल है और लखनऊ में भर्ती है।
रामगोपाल की मौत के बाद लोग गुस्सा हो गए। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया लेकिन हिंसा की वजह से मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में अबतक 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सड़क पर पिस्टल लेकर उतरे ADG लॉ एंड ऑर्डर
ADG लॉ एंड ऑर्डर और STF चीफ अमिताभ यश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुलिस फोर्स के साथ बहराइच की सड़कों पर हंगामा करने वालों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ में पिस्टल भी पकड़ रखा है और भीड़ की ओर ताने हुए हैं। इससे भीड़ भागती हुई नजर आ रही है।
चश्मदीदों ने बताई आंखो-देखी
स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों ने गली गलौज की और छतों पर से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस वजह से मां दुर्गा की मूर्ति खंडित हो गई। इसे देखकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया और हंगामा करने लगे। इसी दौरान एक युवक को पकड़कर घर के अंदर ले गए और गोली मारी दी। जो लड़का मरा है उसका नाम रामगोपाल मिश्रा है।
चार महीने पहले हुई थी रामगोपाल की शादी
बहराइच में हुए बवाल में मारे जाने वाले 24 साल के रामगोपाल मिश्रा की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पर पहुंचा तो उसे देखते ही उसकी पत्नी पत्नी रोली मिश्रा बेहोश हो गई। राम गोपाल की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उसे खून के बदले खून चाहिए। साथ ही रोली मिश्रा ने कहा कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए। वहीं, यूपी पुलिस हत्या के आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
रामगोपाल का वीडियो हो रहा वायरल
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामगोपाल मिश्रा छत पर लगे झंडे को हटाकर भगवा झंडा लगाते दिख रहा है। पीछे से लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी दुकान का है जहां पर उसकी हत्या की गई थी। माना जा रहा है कि ये वीडियो उसकी हत्या का अहम सुराग हो सकता है। इस वीडियो पर समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल ने लिखा, "अब इस मासूम गोपाल के मन में ये करने का जहर किसने भरा? कौन इस साजिश में शामिल है ये समझना कठिन नहीं है। इस सबमें भाजपा और भाजपा के सत्तालोभी नेता शामिल हैं जो अगले चुनाव तक यूपी के माहौल को दंगा फसाद में झोंककर चुनाव जीतना चाहते हैं। अंततः एक मासूम से दंगाई बने गोपाल ने भाजपाई सियासत के चक्कर में अपनी जान गंवा दी।"
यति नरसिंहानंद का गुस्सा मूर्ति विसर्जन पर उतरा
पिछले दिनों गाज़ियाबाद में डासना के महंत यति नरसिंहानंद ने विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद यूपी समेत देश के कई जगहों पर लोगों के बीच रोष था। माना जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जो पत्थरबाजी हुई है वो यति नरसिंहानंद के बयान से गुस्साए लोगों का रिएक्शन था। अब इसका अंजाम इतना बड़ा होगा किसी ने सोचा नहीं था।